{"_id":"6acb785b975c9b501a01a0dc","slug":"three-new-e-bus-chargers-to-be-installed-at-nalagarh-depot-issue-to-be-resolved-solan-news-c-176-1-sln1013-181396-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: नालागढ़ डिपो में लगेंगे तीन नए ई-बस चार्जर, दिक्कत होगी दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: नालागढ़ डिपो में लगेंगे तीन नए ई-बस चार्जर, दिक्कत होगी दूर
Mon, 12 Oct 2026 12:20 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Mon, 12 Oct 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
बिजली बोर्ड को जल्द ट्रांसफार्मर लगाने के निर्देश, चालकों और यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
अभी केवल एक चार्जर के सहारे चल रही हैं डिपो की 15 ई-बसें
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नई इलेक्ट्रिक बसों की चार्जिंग में आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए एचआरटीसी के नालागढ़ डिपो ने तीन नए चार्जर लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। योजना के तहत एक चार्जर बद्दी बस अड्डे और दो नालागढ़ स्थित एचआरटीसी वर्कशॉप में स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए प्रस्ताव भेजकर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
वर्तमान में नालागढ़ डिपो के पास केवल एक चार्जर है, जो नालागढ़ बस अड्डे पर स्थापित है। ऐसे में डिपो की 15 इलेक्ट्रिक बसों को चार्ज कर समय पर रूटों पर भेजने में परेशानी हो रही है। नए चार्जर स्थापित होने से बसों की चार्जिंग व्यवस्था बेहतर होगी और आसपास के बस अड्डों पर आने वाली ई-बसों को भी लाभ मिलेगा।
परियोजना के तहत ट्रांसफार्मर और शेल्टर भी बनाए जाएंगे। ट्रांसफार्मर पर करीब 40 लाख रुपये और शेल्टर निर्माण पर लगभग तीन लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। चार्जर खरीदने और स्थापित करने का खर्च संबंधित बस निर्माता कंपनी उठाएगी।
विज्ञापन
प्रस्तावित चार्जर नई इलेक्ट्रिक बसों को एक से दो घंटे में पूरी तरह चार्ज कर सकेंगे। प्रत्येक चार्जर से एक साथ दो बसों को चार्ज करने की सुविधा होगी। इससे बसों को समय पर रूटों पर भेजने में मदद मिलेगी और यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा मिल सकेगी।
इनसेट: सोलन डिपो में भी लगेंगे नए चार्जर
एचआरटीसी के सोलन डिपो के तहत अर्की और राजगढ़ में भी नए चार्जर स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए प्रस्ताव भेजकर काम शुरू कर दिया गया है। वर्तमान में सोलन डिपो के सोलन नए बस अड्डे, अर्की और वर्कशॉप में चार्जर पहले से संचालित हैं।
कोट
निगम की ओर से चार्जर स्थापित करने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बिजली बोर्ड को भी तय समय पर ट्रांसफार्मर लगाने के निर्देश दिए गए हैं। नए चार्जर लगने से इलेक्ट्रिक बसों की चार्जिंग से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी। - मोहम्मद नासीर, अतिरिक्त क्षेत्रीय प्रबंधक, एचआरटीसी नालागढ़ डिपो