फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Three kilometre jungle burn to ashes in Kandaghat's Kyartoo forest beat

कंडाघाट के क्यारटू बीट में आग से तीन किलोमीटर का जंगल जलकर राख

Sun, 24 Apr 2022 12:06 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कंडाघाट (सोलन)। उपमंडल कंडाघाट वन विभाग की क्यारटू बीट में अचानक आग लगने से तीन किलोमीटर का बान और चीड़ का जंगल जलकर राख हो गया। इसमें आग बुझाने के लिए 50 से ज्यादा वन कर्मचारियों के साथ-साथ स्थानीय लोग भी जुटे हैं। इसके बावजूद शनिवार शाम तक भी आग पर काबू नहीं पाया गया है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार करीब तीन बजे अचानक क्यारटू बीट में बान के जंगल में आग भड़क गई। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने तुरंत वन विभाग के कर्मचारियों को दी। वन विभाग की टीम करीब 50 कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

इस दौरान शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे आग पर काबू पा लिया गया लेकिन देेर रात करीब ढाई बजे आग फिर से बेकाबू हो गई। उसके बाद दोबारा टीम मौके पर पहुंची। शनिवार शाम तक आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरओ कंडाघाट मुकेश शर्मा ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए भारी संख्या में कर्मचारी और ग्रामीण मशक्कत कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे आग लगने की कोई भी सूचना तुरंत विभाग को दें। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि अपनी निजी जमीन में आग लगाने से पहले विभाग से अनुमति जरूर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed