फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Three goats died of consuming poison thrown on field in Mittiyan of Ramshehar

मित्तियां में जहरीला पदार्थ खाने से तीन बकरियों की मौत

Mon, 31 May 2021 06:07 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 06:07 PM IST
विज्ञापन
रामशहर (सोलन)। मित्तियां गांव में जहरीला पदार्थ खाने से तीन बकरियां मर गईं। पुलिस ने बकरियों का पोस्टमार्टम करने के आदेश दिए हैं। पीड़ित चेतराम, बसंत राम और हुकुम चंद ने बताया कि उनके बच्चे बकरियां चराने के लिए खेतों में गए थे।
विज्ञापन

थोड़ी देर में बच्चों ने घर पर संदेश भेजा कि बकरियों को कुछ हो गया है। उन्होंने वहां जाकर देखा कि बकरियां तड़प रही थीं और थोड़ी देर में तीनों मर गईं। उन्होंने देखा कि किसी ने जानबूझकर मक्की के दानों के बीच यूरिया और अन्य जहरीला पदार्थ मिलाकर बीच रास्ते में रखा था। बकरियों ने दाने खा लिए जिससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मित्तियां पंचायत पूर्व प्रधान सुनीता देवी ने कहा है कि इसकी सूचना पंचायत प्रधान और पुलिस को दे दी है। उन्होंने जांच की मांग की है। नालागढ़ के डीएसपी विवेक ने मामले की पुष्टि कर बताया कि उन्होंने पशु पालन विभाग को मरी बकरियों का पोस्टमार्टम करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed