फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Three dozen streetlights out on the Dharampur-Kasauli Chowk highway; commuters forced to travel in darkness.

Solan News: धर्मपुर से कसौली चौक हाईवे पर 3 दर्जन स्ट्रीट लाइटें बंद, अंधेरे में सफर को मजबूर लोग

Mon, 27 Jul 2026 12:40 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
एनएचएआई और रखरखाव कंपनी की लापरवाही पर ग्रामीणों में रोष, जल्द मरम्मत की उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। परवाणू-सोलन राष्ट्रीय राजमार्ग पर धर्मपुर से कसौली चौक के बीच लगी करीब तीन दर्जन स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से खराब पड़ी हैं। लाइटें बंद होने के कारण हाईवे पर रात के समय अंधेरा छा जाता है, जिससे पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कसौली चौक से धर्मपुर बाजार, पड़ाव और सुक्कीजोहड़ी तक कई स्थानों पर लगी स्ट्रीट लाइटें केवल शोपीस बनकर रह गई हैं। एनएचएआई और रखरखाव कंपनी की अनदेखी के कारण समस्या लगातार बनी हुई है। लोगों का आरोप है कि संबंधित अधिकारी और कंपनी के कर्मचारी रोजाना इसी मार्ग से गुजरते हैं, लेकिन खराब लाइटों को ठीक करवाने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया जा रहा।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि एनएचएआई ने हाईवे रखरखाव का कार्य नई कंपनी को सौंप दिया है, लेकिन नई कंपनी ने अभी तक काम शुरू नहीं किया है। वहीं, पुरानी कंपनी के पास अभी भी रखरखाव की जिम्मेदारी है। कंपनियों के बीच हस्तांतरण की प्रक्रिया के चलते हाईवे की देखरेख प्रभावित हो रही है। स्थानीय निवासियों और राहगीरों ने बताया कि सुबह जल्दी और देर रात हाईवे पर पैदल चलना जोखिम भरा हो गया है। अंधेरे के कारण असुरक्षा का माहौल बना रहता है, वहीं तेज रफ्तार वाहनों से हादसे का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीणों ने एनएचएआई प्रशासन से मांग की है कि बंद पड़ी सभी स्ट्रीट लाइटों को जल्द ठीक करवाया जाए, ताकि लोगों को सुरक्षित आवाजाही की सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed