{"_id":"679b67c7021a568f9d0d7909","slug":"three-accused-arrested-in-junk-theft-case-worth-rs-190-lakh-solan-news-c-176-1-ssml1041-136998-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: 1.90 लाख के कबाड़ चोरी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: 1.90 लाख के कबाड़ चोरी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
छह जनवरी को चंबाघाट के समीप दो दुकानों में की थी चोरी
पुलिस ने दुकान व एनएच पर लगे सीसीटीवी के आधार पर की कार्रवाई
जिला मंडी के है आरोपी, कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर के चंबाघाट में एक कबाड़ की दुकान में चोरी के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें सीसीटीवी के आधार पर आरोपी पकड़े गए हैं। आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 13 जनवरी को कृष्ण लाल निवासी जिला सोलन ने पुलिस चौकी शहर सोलन में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि यह बसाल रोड चंबाघाट में कबाड़ की दुकान चलाता है। 6 जनवरी को इनकी और पड़ोस में स्थित राजेंद्र कुमार की कबाड़ की दुकान से कोई अज्ञात व्यक्ति कबाड़ का सामान चुराकर ले गया है। जिसमें पुरानी सोलर बैटरियां, पखें, फ्रिज सहित करीब 1,90,000 रुपये का अन्य सामान शामिल है। पुलिस ने जांच के दौरान दुकान और एनएच पर लगे सीसीटीवी फुटेज से संलिप्त तीन आरोपियों मंगल सिंह निवासी गांव भियुली मंडी जिला मंडी, रिंकू उर्फ काला निवासी गांव मलथेर बल्ह जिला मंडी और सोनू निवासी ब्यूली मंडी को गिरफ्तार किया गया। जांच के दौरान पाया गया कि गिरफ्तार तीनों आरोपी पहले भी अपराधिक वारदातों में शामिल रहे है। एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि आरोपियों को न्यायालय में पेश करके उनका 3 दिन का पुलिस हिरासत रिमांड हासिल किया गया। मामले की जांच जारी है।