{"_id":"656484ae1a558ebceb08ecce","slug":"three-accused-arrested-in-brass-toke-theft-case-solan-news-c-176-1-ssml1041-11656-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: पीतल के टोकने चोरी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: पीतल के टोकने चोरी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
Mon, 27 Nov 2023 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Mon, 27 Nov 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
कसौली के च्यावनी कमठानु क्षेत्र में की थी वारदात
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। कसौली क्षेत्र से पीतल के चोरी हुए तीन टोकने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोच लिया है। तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिसमें आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है।
पुलिस जानकारी के अनुसार ठाकुर दास निवासी च्यावनी कमठानु तहसील कसौली ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 9 नवंबर को वह अपने बेटे के पास चंडीगढ़ गए थे। 22 नवंबर को जब यह अपने घर वापिस पहुंचे तो पाया कि इनके घर के ताले टूटे हुए थे। घर के अंदर कमरे में रखे पीतल के तीन टोकने गायब पाए, जिनकी कीमत एक लाख रुपए है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी, जिसमें पुलिस ने मदन मोहन निवासी च्यावनी कमठानु, दिवेश निवासी च्यावनी बुग्घरात, सोम दत्त निवासी दिग्गल नालागढ़ को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने के लिए प्रयोग में लाए दो वाहनों को भी कब्जे में ले लिया है। उधर, मामले की पुष्टि एएसपी सोलन योगेश रोल्टा ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।