{"_id":"65ccc532a42f5d3b83065549","slug":"thieves-broke-locks-of-three-houses-in-kakkarhatti-captured-in-cctv-solan-news-c-176-1-ssml1040-116359-2024-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: चोरों ने कक्कड़हट्टी में तोड़े तीन घरों के ताले, सीसीटीवी में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: चोरों ने कक्कड़हट्टी में तोड़े तीन घरों के ताले, सीसीटीवी में कैद
Wed, 14 Feb 2024 11:17 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Wed, 14 Feb 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
ककरहट्टी पंचायत के राडियाना के गैंगहट गांव में चोरों द्वारा बिखेरा गया सामान। संवाद
घर का पूरा सामान बिखेर गए चोर, घरों में मिला कुछ नहीं
एक दिन पहले ही आरला गांव में चार लाख के गहने किए थे चोरी
संवाद न्यूज एजेंसी
सुबाथू(सोलन)। क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। मंगलवार रात को कक्करहट्टी पंचायत के गैंगहट गांव में तीन घरों के ताले तोड़कर वहां पर चोरी की घटना को अंजाम दिया। हालांकि इन घरों में कोई कीमती सामान नहीं था। फिर भी चोरों ने तीनों घरों में सब सामान इधर-उधर बिखेर दिया। इस दौरान एक घर के पास लगे सीसीटीवी में तीन लोग कैद हुए हैं। अब पुलिस सीसीटीवी की मदद से उनकी तलाश में जुट गई है। वहीं चोरियों की बढ़ती वारदातों के बाद क्षेत्र के लोगों में दहशत है। बीते सोमवार रात को भी जाड़ला पंचायत के आरला गांव में करीब चार लाख रुपये के गहने और 25 हजार रुपये लेकर चोर फरार हो गए थे।
उधर, इस बारे परवाणू के डीएसपी प्रणव चौहान ने कहा कि सुबाथू के नजदीक चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अलर्ट रहने व कीमती सामान को सुरक्षित जगह रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि पुलिस भी गश्त कर रही है, जल्द ही चोर गिरफ्त में होंगे।