{"_id":"d72b0ff2bb78581133fe7a08c7d8b3df","slug":"thief-hindi-news-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"2 लाख की नकदी और आभूषण ले उड़े चोर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2 लाख की नकदी और आभूषण ले उड़े चोर
अमर उजाला ब्यूरो दाड़लाघाट(सोलन)।
Updated Thu, 10 Sep 2015 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरयाली गांव में चोरों ने दिनदहाड़े एक व्यक्ति के घर में चोरी कर दो लाख की नकदी और गहनों पर हाथ साफ कर दिया। ताला तोड़कर इस वारदात को बड़ी चालाकी से अंजाम दिया गया। इससे पड़ोसियों को भी भनक नहीं लग सकी है। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शंकर लाल निवासी बरयाली ने मामले की सूचना पुलिस को दी है। शिकायतकर्ता का कहना है कि सुबह नौ बजे वह परिवार के साथ खेतों में काम करने चले गए। साढ़े बारह बजे तक वह खेतों में ही रहे। वापसी में घर आकर देखा तो ताला टूटा हुआ था। कमरे के अंदर का सारा सामान यहां-वहां पड़ा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। उधर, डीएसपी नरवीर सिंह राठौर ने चोरी की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।
विज्ञापन