फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   There will be no street vendors between Parwanoo and Solan. Highway and police patrolling team will monitor

Solan News: परवाणू से सोलन के बीच नहीं लगेंगी रेहड़ियां, हाईवे और पुलिस की पेट्रोलिंग टीम करेगी निगरानी

Thu, 22 Feb 2024 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Thu, 22 Feb 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
There will be no street vendors between Parwanoo and Solan.

Highway and police patrolling team will monitor
धर्मपुर में सड़क किनारे लगी अवैध रे​हड़ी को हटाते हुए। संवाद
हाईकोर्ट के आदेशों पर फोरलेन पर पहले भी हो चुकी कार्रवाई
विज्ञापन

टीटीआर से धर्मपुर तक पुलिस बंद करवा चुकी है रेहड़ी-फड़ी
ग्रील कंपनी पर लगातार लग रहे थे ढील बरतने के आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर परवाणू से सोलन फोरलेन के बीच अब रेहड़ी और फड़ी नहीं लगने दी जाएंगी। इसके लिए एनएचएआई और पुलिस की पेट्रोलिंग की संयुक्त टीम का गठन किया गया है। दोनों ही टीम अवैध रूप से लगने वाली रेहड़ी-फड़ी वालों को हटवाएगी। इसी के साथ इन पर सख्त कार्रवाई भी की जाएगी। अभी तक टीटीआर चौक से धर्मपुर तक रेहड़ियों को पहले ही बंद करवाया जा चुका है। अब धर्मपुर से सोलन के बीच भी सड़क किनारे लगी रेहड़ियों को हटाया जाएगा। बीते दिनों बंद करवाए गईं रेहड़ियों और खोखे वैसे पड़े रहने के चलते अब उन्होंने फिर उसे खोलना शुरू कर दिया है। इससे अतिक्रमण फिर हो रहा है। इसे देखते हुए अब एनएचएआई और पुलिस पेट्रोलिंग की ओर से संयुक्त अभियान चलाया जाएगा।

गौर रहे कि हाईवे पर परवाणू से सोलन तक फोरलेन बनने के बाद अवैध रेहड़ी-फड़ी और खोखे लगते जा रहे हैं। ऐसे में दुर्घटनाओं का अंदेशा भी बना रहता था। इस पर प्रदेश हाईकोर्ट ने सख्ती करने के जिला प्रशासन और पुलिस को आदेश दिए थे। कई बार इन पर कार्रवाई की गई। लेकिन रेहड़ी धारक हटने को तैयार ही नहीं होते थे। कई बार बंद करवाने के बाद फिर वे लोग फिर इन्हें खोल देते थे। इससे ग्रील कंपनी के कर्मचारियों पर की ढील बरतने के आरोप भी लग रहे थे। उधर, ग्रील कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर पंकज कुमार ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेशों पर हाईवे किनारे अतिक्रमण करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की गई है। इक्का-दुक्का रेहड़ी वाले बार-बार अतिक्रमण कर रहे हैं। इन्हें चेतावनी दे दी गई है।

धर्मपुर में सड़क किनारे लगी अवैध रेहड़ी को हटाते हुए। संवाद

धर्मपुर में सड़क किनारे लगी अवैध रेहड़ी को हटाते हुए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed