{"_id":"6aa94666d909db7d340470d2","slug":"road-closed-for-heavey-vehicles-solan-news-c-176-1-ssml1044-179113-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: साईं मार्ग पर सुबह 9 से शाम सात बजे तक भारी वाहनों की आवाजाही बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: साईं मार्ग पर सुबह 9 से शाम सात बजे तक भारी वाहनों की आवाजाही बंद
विज्ञापन
सड़क पर टाइलें लगाने के कारण 16 से 22 सितंबर तक रहेगा प्रतिबंधित
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के प्रमुख साईं मार्ग पर 16 से 22 सितंबर तक यातायात व्यवस्था में बदलाव रहेगा। सड़क की मरम्मत और चौड़ीकरण के कारण सात दिनों तक सुबह 9 से शाम सात बजे तक भारी वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। नगर निगम ने वाहन चालकों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है।
इस दौरान ट्रक, ट्रैक्टर और टिपर जैसे भारी वाहन सड़क के प्रभावित हिस्से पर नहीं चल पाएंगे। रोटरी चौक और हनुमान चौक के पास इंटरलॉकिंग टाइल लगाने का कार्य भी किया जाएगा। नगर निगम बद्दी के संयुक्त आयुक्त अंकुश ठाकुर ने बताया कि यह व्यवस्था लोगों की सुरक्षा और सुचारु यातायात के लिए की गई है। प्रतिबंधित समय में हल्के मोटर वाहन, आपातकालीन वाहन और स्कूल बसें चल सकेंगी। नगर निगम के सफाई वाहनों को भी आवाजाही की अनुमति होगी। हनुमान चौक से आने वाले वाहनों को नगर निगम कार्यालय और रेड लाइट चौक की ओर मोड़ा जाएगा। यह मार्ग बद्दी औद्योगिक क्षेत्र को शहर के अन्य हिस्सों से जोड़ता है।