फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   There was a technical fault in the software Token tax of trucks not deposited

Solan News: सॉफ्टवेयर में तकनीकी खराबी आई नहीं जमा हुए ट्रकों का टोकन टैक्स

Thu, 18 Jan 2024 11:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Thu, 18 Jan 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
टैक्स जमा न होने से अटकी पासिंग, राष्ट्रीय परमिट भी नहीं मिला
विज्ञापन

बिना पासिंग के कई ट्रक चालकों ने बॉर्डर पर खड़े किए अपने ट्रक
संवाद न्यूज एजेंसी

बद्दी(सोलन)। नालागढ़ उपमंडल के टोकन टैक्स जमा न होने से राज्य की सीमा पर दर्जनों ट्रक बिना परमिट के खड़े हो गए हैं। बुधवार से टोकन टैक्स जमा नहीं हो रहा है। टैक्स जमा न होने से न तो बाहरी राज्यों का परमिट बन पा रहा और न ही ट्रक की पासिंग हो रही। वीरवार को नालागढ़ में पासिंग भी नहीं हो पाई।

नालागढ ट्रक यूनियन में 10,000 से अधिक ट्रक हैं। ऐसे में हर रोज दर्जनों ट्रकों की पासिंग व परमिट बनाने का कार्य होता रहता है। बुधवार दोपहर बाद से साॅफ्टवेयर कार्य नहीं कर रहा है और टोकन टैक्स जमा नहीं हो रहा। इससे ट्रक से जुड़े सभी कार्य प्रभावित हो गए हैं। कई ट्रक संचालक अपने ट्रकों को यहां से भरकर ले गए और राष्ट्रीय परमिट न होने से बॉर्डर पर खड़े हैं। ऐसे में अगर समय पर माल नहीं पहुंचता है तो उनका पेनल्टी के रूप में भाड़ा कट जाएगा।
विज्ञापन


वीरवार को टोकन टैक्स जमा न होने के कारण पासिंग का कार्य भी नहीं हो पाया। ट्रक संचालकों का कहना है कि ई वे बिल में सामान पहुंचाने का समय निर्धारित होता है तो अगर समय पर ट्रक ने बॉर्डर पार नहीं किया तो उनके ई वे बिल रद्द हो जाएंगे। ट्रक यूनियन के महासचिव दिनेश कौशल ने बताया कि सर्वर डाउन होने से यह दिक्कत आई है और कई ट्रक बिना पासिंग के खड़े हो गए हैं वहीं दर्जनों ट्रकों को राष्ट्रीय परमिट न होने से वह बाॅर्डर पार नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, नालागढ़ के एसडीएम दिव्यांशु सिंगल ने बताया कि एसडीएम कार्यालय में टोकन टैक्स जमा हो रहे हैं लेकिन वाहन चालक स्वयं ऑनलाइन जमा करवाते हैं, जो बंद हैं। उन्होंने वाहन चालकों से आग्रह किया है कि बाहर दुकानों में टैक्स जमा करने की बजाए कार्यालय में कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed