फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   There is no parking, no health facility in Kathed ward, and the promise of a footover bridge is also incomplete.

Solan News: कथेड़ वार्ड में न पार्किंग, न स्वास्थ्य संस्थान, फुटओवर ब्रिज बनाने का वादा भी अधूरा

Sat, 18 Apr 2026 02:10 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
There is no parking, no health facility in Kathed ward, and the promise of a footover bridge is also incomplete.
विनोद कुमार, वार्ड 3 कथेड, नगर निगम सोलन।
5 से 6 दिन बाद आ रहा है घरों में पानी, लोगों को झेलनी पड़ रही परेशानी
विज्ञापन


वार्ड के कुछ क्षेत्रों में सप्ताह में 1 से 2 दिन ही मिल रही डोर टू डोर की सुविधा

संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। नगर निगम सोलन के वार्ड 3 कथेड़ में लोगों को न ही पार्किंग की सुविधा मिल पाई है और न ही वहां कोई स्वास्थ्य संस्थान बना है। वहीं स्कूल के पास फोरलेन पर फुटओवर ब्रिज बनाने का वादा भी अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। लोगों के घरों में 5 से 6 दिन बाद पानी पहुंच रहा है। वार्ड के कुछ इलाकों में डोर टू डोर कूड़ा उठाने की सुविधा भी नहीं मिल पा रही है। वार्ड 3 के कुछ क्षेत्र शहर के पुराने बस अड्डे के साथ लगते है, तो कुछ क्षेत्र शिमला-परवाणू फोरलेन के पास लगते है। वहीं कथेड़ में फोरलेन के साथ ही दो निजी स्कूल हैं। स्कूल के विद्यार्थियों को रोजाना फोरलेन पर चलकर जाना पड़ रहा है। वार्ड 3 के लोगों ने बताया कि यहां वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है और ऐसे में स्कूल के विद्यार्थियों का सड़क पार करना किसी हादसे का कारण भी बन सकता है। लोगों ने भी यहां फुटओवर ब्रिज बनाने की मांग की थी, लेकिन उसका काम शुरू ही नहीं हुआ। वहीं पार्किंग की सुविधा न होने के कारण सड़क किनारे ही वाहनों को खड़ा करना पड़ रहा है। वार्ड के कुछ इलाकों में घरों से कूड़ा समय पर नहीं उठता। लोगों को डोर टू डोर की सुविधा तो मिलती है, लेकिन सप्ताह में 1 से 2 बार ही घरों से कूड़ा उठ रहा है। हर बार नया सफाई कर्मचारी कूड़ा उठाने के लिए आता है, इससे उसे घर ढूंढने में भी परेशानी होती है। वहीं वार्ड की कुछ जगहों में नालियां खुली है। इससे लोगों को बदबू का सामना करना पड़ रहा है।



इनसेट

फुटओवर ब्रिज न होने परेशान लोग

यहां फुटओवर ब्रिज बनाने का प्रस्ताव तो रखा था, लेकिन उसका काम शुरू ही नहीं हो पाया। इस कारण अभी तक बच्चों व लोगों को फोरलेन पर चलकर ही सड़क पार करनी पड़ रही है। यहां वाहन तेज रफतार से चलते है और ऐसे में सड़क पार करने से हादसा होने का खतरा बना रहता है। लोगों की इस समस्या का समाधान ही नहीं हो पा रहा है। - परवेज शेख
विज्ञापन




इनसेट

खुले में खड़े करने पड़ रहे वाहन

यहां पार्किंग न होने के कारण वाहनों को फोरलेन के किनारे खुले में ही खड़ा करना पड़ रहा है। इस कारण रात के समय वाहनों के साथ हादसा होने का खतरा बना रहता है। वहीं इस कारण यहां वाहनों की कतारें लगी रहती है। इस कारण लोगों को परेशानी हो रही है। यहां पार्किंग बनाने का वादा तो किया लेकिन वह पूरा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रोहित शर्मा

दो साल से नहीं मिल पाया पानी का कनेक्शन
दो सालों से पानी के कनेक्शन के लिए नगर निगम को लिखा जा रहा है, लेकिन उनकी ओर से अब तक यहां पानी का कनेक्शन नहीं लगाया गया है। यहां पानी का हैंडपंप भी नहीं है। इस कारण लोगों को गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा यहां शौचालय की सुविधा भी नहीं है। - विनोद कुमार

इनसेट

पूरे नहीं किए वादे

पूर्व प्रत्याशी पार्वती तंवर ने कहा कि चुनाव के समय कई वादे किए गए थे, जिनमें पार्किंग और फुटओवर ब्रिज प्रमुख थे। इनका काम अभी तक शुरू नहीं हुआ। इसके अलावा वार्ड में कोई स्वास्थ्य केंद्र भी नहीं है।- पार्वती तंवर, पूर्व प्रत्याशी, वार्ड नंबर 3 कथेड़



इनसेट

यह वादे रहे अधूरे
. कथेड़ में पार्किंग बनाना

. हेल्थ सेंटर खोलने का वादा
. रोजाना पानी मिलने का वादा

. फोरलेन पर फुटओवर ब्रिज बनाना

ये कार्य किए
कथेड़ वार्ड में पिछले पांच सालों में लगभग 4 करोड़ रुपये के विकास कार्य किए गए हैं। इसमें वार्ड में पानी की समस्या को दूर करने के लिए 2.5 करोड़ रुपये की नई पाइप लाइन बिछाई जा रही है। इसके लिए भी प्रस्ताव तैयार कर जलशक्ति विभाग को दे दिया है। इसके अलावा वार्ड में कई जगहों पर नए रास्ते बनाए गए हैं। रोजाना सफाई हो रही है।


कोट

वार्ड में पुराने बस स्टैंड से लेकर हर्ष पैलेस तक नया रास्ता बनाया गया है। इसमें 20 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। पार्किंग फोरलेन के साथ ही बनाई जानी है, जिसके लिए एनएचएआई को प्रस्ताव भेज दिया है। फुटओवर ब्रिज के लिए एनएचएआई और उपायुक्त सोलन के पास जाकर प्रस्ताव रखा था, लेकिन वहां लोगों के घर होने के कारण काम नहीं हो पाया है। वहीं स्कूलों के पास 12 लाख रुपये की पेवर बिछाई गई है, ताकि विद्यार्थियों और लोगों को सुविधा मिल सके।

- रजनी, पार्षद, वार्ड नंबर 3, नगर निगम सोलन

विनोद कुमार, वार्ड 3 कथेड, नगर निगम सोलन।

विनोद कुमार, वार्ड 3 कथेड, नगर निगम सोलन।

विनोद कुमार, वार्ड 3 कथेड, नगर निगम सोलन।

विनोद कुमार, वार्ड 3 कथेड, नगर निगम सोलन।

विनोद कुमार, वार्ड 3 कथेड, नगर निगम सोलन।

विनोद कुमार, वार्ड 3 कथेड, नगर निगम सोलन।

विनोद कुमार, वार्ड 3 कथेड, नगर निगम सोलन।

विनोद कुमार, वार्ड 3 कथेड, नगर निगम सोलन।

विनोद कुमार, वार्ड 3 कथेड, नगर निगम सोलन।

विनोद कुमार, वार्ड 3 कथेड, नगर निगम सोलन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed