Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Theft in gas stove plate manufacturing company in Parwanoo

Solan News: परवाणू में गैस चूल्हे की प्लेट बनाने वाली कंपनी में चोरी

Wed, 31 Jul 2024 11:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Wed, 31 Jul 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
आरोपी 2.12 लाख रुपये का सामान उड़ा ले गए
विज्ञापन

पुलिस ने दो आरोपी पकड़े, आगे की जांच जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। परवाणू में एक गैस चूल्हे की प्लेट बनाने वाली कंपनी में चोरों ने करीब 2.12 लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आगामी कार्रवाई जारी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 30 जुलाई को धर्म सिंह निवासी सेक्टर-1 ऊंचा परवाणू ने परवाणू थाने में शिकायत दी कि यह सेक्टर-1 परवाणू में गैस चूल्हे की प्लेट बनाने वाली कंपनी में कार्यरत है। 29 जुलाई को यह उक्त कंपनी को अच्छी तरह से बंद करके अपने घर चला गया। 30 जुलाई को सुबह इसकी कंपनी के कर्मचारी ने इसे बताया कि कंपनी के मेन गेट के दरवाजे की कुंडी खुली है, जिस पर यह उसी समय कंपनी में आया और सामान चेक किया तो अंदर से 03 मोटरें व 580 किलोग्राम डिप-ट्रे प्लेटें स्टील जो गैस चूल्हे के ऊपर फिट होती हैं चोरी हो गई थीं। चोरी हुए सामान की कीमत लगभग 2,12,000 रुपये आंकी गई। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने कंपनी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को चेक किया तो उसमें एक व्यक्ति चोरी को अंजाम देता नजर आ रहा था। जिसकी पहचान शिकायतकर्ता ने हरीश उर्फ गंजु निवासी कामली के रूप में की और कंपनी के बाहर खड़ी महिंद्रा पिकअप में आरोपी सामान चोरी करने के बाद ले गया था। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उक्त आरोपी हरीश उर्फ गंजू निवासी गांव कामली डाकघर परवाणू सोलन को गिरफ्तार किया। इसकी निशानदेही पर चोरी हुए सामान में से दो मोटरों को बरामद कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ के दौरान उक्त मामले में अन्य आरोपियों की संलिप्तता भी पाई गई, जिसके आधार पर एक अन्य आरोपी महिला प्रोमिला पत्नी अनिल सिंह निवासी गांव मलोवा डाकखाना हजुरा पुलाई जिला आजमगढ़ उत्तर प्रदेश हाल कबाड़ी दुकान सेक्टर-05 परवाणू को गिरफ्तार किया गया। जांच में पाया कि आरोपी हरीश पहले भी आपराधिक वारदातों में संलिप्त रहा है जिसके खिलाफ परवाणू थाना में एक मामला व थाना कालका हरियाणा में 02 मामले चोरियों से संबंधित मामले दर्ज हैं। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। मामले में जांच जारी है। एसपी सोलन गौरव सिंह ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed