फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Theft accused arrested from Solan

Solan News: सोलन से चोरी का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 31 Oct 2023 05:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Oct 2023 05:45 PM IST
विज्ञापन
अगस्त में कुमारहट्टी में वारदात को दिया था अंजाम
विज्ञापन

घर से नलके और 20 हजार रुपये नकदी पर किया हाथा साफ
अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। थाना धर्मपुर के तहत बीते 23 अगस्त को हुई चोरी के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने चोरी का सामान भी बरामद कर लिया है।

इससे पहले इस मामले में नाबालिग आरोपी को भी गिरफ्तार किया था। वीरेंद्र चोपड़ा निवासी कुमारहट्टी ने थाना धर्मपुर में शिकायत दी थी कि बीते 23 अगस्त की रात को अज्ञात व्यक्ति ने उसके और पड़ोसी चरणजीत सिंह के घर की गैलरी के शीशे और जाली तोड़ी और इनके घर में घुस गया। आरोपी घरों के सारे नलके चुराकर ले गया। इनकी कीमत करीब 23,000 रुपये थी। इसके अतिरिक्त व्यक्ति घर से 20,000 रुपये नकदी भी चुराकर ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर इसमें एक नाबालिग को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान उसने मुख्य आरोपी का नाम बताया। बीते रविवार को पुलिस ने आरोपी नसीर अहमद तांत्रे निवासी जम्मू को सोलन से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने चोरी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed