फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Thedpura-Shalga-Kunana-Oshi road The condition is bad, villagers are worried

Solan News: ठेड़पूरा-शलगा-कुनाना-ओशी मार्ग की हालत खस्ता, ग्रामीण परेशान

Wed, 29 May 2024 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Wed, 29 May 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
सड़क से मलबा तक नहीं हटाया ठेकेदार ने, विभाग ने किया ब्लैक लिस्ट
विज्ञापन


पुलियों के साथ भराव न होने से वाहनों को पास देने की जगह तक नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी

बद्दी(सोलन)। तीन पंचायतों को जोड़ने वाले ठेड़पूरा-शलगा-कुनाना-माहली-ओशी मार्ग की हालत खराब है। बीते वर्ष भारी बारिश में सड़क जगह-जगह से टूट गई थी। तब से अभी तक कई स्थानों से मलबा भी नहीं हटाया गया है। जिससे इस मार्ग पर वाहन चलाना खतरे से खाली नहीं है।
भारी बरसात के कारण मार्ग बंद हो गया था। मार्ग शुरू करने के लिए कुछ मलबा भी उठवाया गया परंतु अभी तक बहुत सारा मलबा वैसे ही पड़ा है। एक माह बाद दोबारा बरसात आने वाली है। परंतु अभी तक अतिरिक्त मलबे को हटाया नहीं गया है। जिस कारण थोड़ी सी वर्षा होने से यह मार्ग दलदल में तबदील हो जाएगा। मार्ग में लगी चार पुलियों का लेवल करना विभाग भूल गया। अतिरिक्त मलबा और पुलियों के पास पर्याप्त भराव न होने से गाड़ियों को पास देने के लिए जगह नहीं है और वाहनों को आधा किलोमीटर दूर तक आगे पीछे जाना पड़ता है ।
विज्ञापन


कैंडोल पंचायत के प्रधान अनिल शर्मा, पट्टा नाली पंचायत के पूर्व उप प्रधान शिव कुमार ठाकुर, दलीप सिंह कंवर, महेंद्र सिंह, राम गोपाल, तारा चंद ठाकुर, ज्ञान चंद फौजी, रत्न सिंह ने सरकार से आग्रह किया है कि बरसात से पूर्व इस मार्ग पर जो अतिरिक्त मलवा पड़ा है और जो नई पुलिया लगी है वहां पर किनारों में पर्याप्त भरान डालकर लेवल किया जाए ताकि बरसात में भी मार्ग चालू रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि ढाई वर्ष पूर्व सरकार ने ठेड़पूरा-शलगा तक की तीन किलोमीटर मार्ग की कटिंग, चौड़ा करने व री मेटलिंग के लिए 90 लाख रुपये स्वीकृत किए थे इसकार्य के लिए टेंडर भी लगे व गटके का कार्य ठेकेदार को आवंटित भी किया गया था, मगर डेढ़ वर्ष बीत जाने पर ठेकेदार ने कोई कार्य नहीं किया। ग्रामीणों ने मांग उठाई कि विभाग काम न करने पर ठेकेदार को नोटिस जारी करें।


उधर, लोनिवि के सहायक अभियंता सतीश शर्मा ने बताया कि पहले वाले ठेकेदार का आवंटन रद्द कर दिया जाएगा। वहीं सड़क की कटिंग, मोड़ों को चौड़ा करके गटका बिछाने के कार्य के चुनाव के बाद दोबारा टेंडर किए जाएंगे। अक्टूबर तक शलगा सड़क का कार्य पूरा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed