फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   the wrestling of malpur win by the pervash kumar

मलपुर दंगल की बड़ी माली प्रवेश कुमार ने जीती

Fri, 14 Oct 2016 09:59 PM IST
ब्यूरो, बद्दी सोलन
ब्यूरो, बद्दी सोलन Updated Fri, 14 Oct 2016 09:59 PM IST
विज्ञापन

औद्योगिक नगरी बद्दी के तहत पंचायत मलपुर के ऐतिहासिक दंगल की बड़ी माली दिल्ली के पहलवान प्रवेश ने जीत ली। प्रवेश दिल्ली ने कड़े मुकाबले में प्रदीप झीका को पटकनी देकर 51 हजार की माली की कुश्ती पर कब्जा किया। दंगल में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे दून हलके के विधायक चौधरी राम कुमार ने विजेता और उपविजेता पहलवानों की हाथजोड़ी करवाकर ईनाम राशि तथा पगड़ी भेंट की।

विज्ञापन


दंगल में दूसरे नंबर की 41 हजार की झंडी की कुश्ती सोनू चिमा और बिंदा बिशनपुरिया के बीच में हुई। इसमें दोनों पहलवान तय समय तक बराबरी पर रहे, उसके बाद कमेटी ने प्वाइंट पर कुश्ती करवाई। इसमें सोनू चिमा ने बाजी मारकर खिताब अपने नाम किया। समाजसेवी दर्शन सैणी ने विजेता और उपविजेता पहलवानों को ईनामी राशि देकर समानित किया। दंगल की तीसरे नंबर की झंडी कुश्ती जार्जिया के विदेशी पहलवान जोरजी और सुनील जीरकपुर के बीच में हुई। इसमें जार्जिया के पहलवान ने बाजी मारकर खिताब पर कब्जा किया। इन दोनों पहलवानों को पूर्व जिला परिषद सदस्य परमजीत सिंह पम्मी और समाजसेवी हंसराज चंदेल ने संयुक्त तौर पर 41 हजार रुपये का ईनाम देकर समानित किया। विधायक चौधरी राम कुमार ने दंगल के आयोजन के लिए 71 सौ रुपये दिए।
विज्ञापन

 
नालागढ़ के विधायक केएल ठाकुर, समाजसेवी दर्शन सिंह सैणी, परमजीत सिंह पम्मी, समाजसेवी हंसराज चंदेल, सुरजीत चौधरी, सुभाष चौधरी, अजय चौधरी, मेला राम चंदेल और गुरनाम चौधरी ने भी छिंज कमेटी को  51-51 सौ रुपये प्रदान किए। पंचायत प्रधान पोला राम चौधरी ने बताया कि छिंज मेले में हिमाचल, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के बड़े अखाड़ों के नामी तीन सौ पहलवानों ने हिस्सा लिया। छिंज कमेटी ने लगभग सात लाख की नगद राशि पहलवानों में बांटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इस मौके दून विधायक राम कुमार चौधरी, विधायक नालागढ़, समाज सेवी दर्शन सिंह सैणी, बद्दी नप के अध्यक्ष मदन चौधरी, रमन कौशल, पूर्व जिप परमजीत सिंह पमी, समाजसेवी हंसराज चंदेल, उपप्रधान गुरदास चंदेल, सुरजीत चौधरी, सुभाष चौधरी, अजय चौधरी, संजीव कौशल, पाला, संजीव कुमार, पंच अयूब खान, राजकुमार राजू, धनी राम, गुरचरण सिंह, तरसेम लाल, नछत्र सैणी, भगत राम, तारा चंद, बलबीर सैणी, पूर्व उपप्रधान हंस राज, श्याम लाल, पूर्व प्रधान जीत राम, बीडीसी सोमनाथ सैणी, गुरमेल सैणी, श्याम लाल, स्वर्ण सिंह सैणी, मलपुर सोसायटी के प्रधान मोहन लाल चंदेल, मेला राम चंदेल, श्याम लाल फौजी, मास्टर सोहन लाल, रणजीत सिंह सैणी, प्यारा लाल कामरेड, सूच्चा सिंह पंच, महिंद्र सिंह, बलदेव सिंह, गुरनाम सिंह चौधरी, दलेल चौधरी, निर्मल सिंह, गुरदास चंदेल, सुभाष ठाकुर, मान सिंह, लवली ठाकुर, गुरदयाल सिंह दयाली,संजीव कुमार, गगन ठाकुर, छोटा राम सैणी, रामसिंह सैणी, हाकम सैणी, मेवाराम, रामनाथ चौधरी, अमन नाथ चाड़, राजकुमार, पूर्व प्रधान करनैल सैण, प्रीतम सिंह बिल्लू, जाति राम लंबरदार, पूर्व प्रधान नसीब चंद, सुरेश कुमार, सोनू, गुरचरण सिंह रांझा, पूर्व पंच संपूर्ण सिंह सैणी, राणू, मेवा राम, ठाणा के प्रधान तरसेम चौधरी, संडोली के प्रधान भाग सिंह, गुल्लरवाला के नसीब सिंह, तरसेम चौधरी और भटौलीकलां के कमल ज्ञानी सहित अन्य कई गणमान्य उपस्थित थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed