फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The volunteers conveyed a message of social unity, discipline, and patriotism.

Solan News: स्वयंसेवकों ने सामाजिक एकता, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का दिया संदेश

Tue, 20 Oct 2026 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
The volunteers conveyed a message of social unity, discipline, and patriotism.
नालागढ़ मे पूर्ण गणवेश में पथ संचलन करते हुए स्वयंसेवक। संवाद
आरएसएस ने सोलन में किया शस्त्र पूजन और पथ संचलन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस और विजयादशमी के अवसर पर सोलन में शस्त्र पूजन और पथ संचलन का आयोजन किया गया। इसमें सोलन के करीब 200 स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में भाग लिया। अनुशासित पथ संचलन से स्वयंसेवकों ने सामाजिक एकता, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।
कार्यक्रम में संघ के प्रांत संपर्क प्रमुख बलराम मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए संघ की स्थापना से लेकर सौ वर्षों की यात्रा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शाखा से शुरू हुआ संघ का कार्य सामाजिक संपर्क, सेवा और संगठन के माध्यम से समाज के विभिन्न क्षेत्रों तक पहुंचा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संघ का मूल उद्देश्य समाज को संगठित कर उसे राष्ट्रहित में कार्य करने के लिए सक्षम बनाना है। शाखा के माध्यम से व्यक्ति में अनुशासन, संस्कार, समर्पण और सामाजिक दायित्व की भावना विकसित होती है। एक अनुशासित स्वयंसेवक समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बनकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंच परिवर्तन को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान
बलराम ने संघ के शताब्दी वर्ष के संदर्भ में समाज परिवर्तन के लिए निर्धारित पंच परिवर्तन के पांच विषयों सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी के आचरण और नागरिक कर्तव्यों के पालन की जानकारी दी। उन्होंने इन विषयों को जन-जन तक पहुंचाने और व्यक्तिगत व सामाजिक जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत विश्व को शांति, सद्भाव और सहअस्तित्व का संदेश दे रहा है। भारत की सांस्कृतिक परंपरा और समाज की सामूहिक शक्ति विश्व के लिए मार्गदर्शक बन सकती है। इसके लिए समाज का संगठित, जागरूक और राष्ट्रीय दायित्वों के प्रति समर्पित होना आवश्यक है। संगठित समाज ही भारत को विश्वगुरु बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

कार्यक्रम में जिला संघ चालक गुरदीप साहनी, नगर संघ चालक नागरमल गोयल, विभाग कार्यवाह कश्मीर सिंह कपिल, विभाग कार्यकारिणी सदस्य डॉ. महेंद्र, प्रांत टोली सदस्य डॉ. अवनीश कुमार, जिला प्रचार प्रमुख कमलेश कुमार, नगर कार्यवाह जगदीश कुमार, नगर प्रचारक हरीश कुमार और नगर प्रचार प्रमुख प्रदीप कुमार सहित अन्य स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed