फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The transfarmer Industries took fire in baddi

ट्रांसफार्मर निर्माता उद्योग में आग से करोड़ों का नुकसान

Mon, 29 May 2017 10:42 PM IST
सोलन, बद्दी, ब्यूरो
सोलन, बद्दी, ब्यूरो Updated Mon, 29 May 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
The transfarmer Industries took fire in baddi
औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में ट्रांसफार्मर बनाने वाला एक उद्योग जलकर राख हो गया। - फोटो : अमर उजाला

औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में ट्रांसफार्मर बनाने वाला एक उद्योग जलकर राख हो गया। रविवार मध्यरात्रि लगी आग से उद्योग भवन, मशीनरी सहित तैयार और कच्चा माल जल गया है। इसमें करीब साढ़े 5 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। हालांकि अभी नुकसान की आकलन रिपोर्ट आना बाकी है। छुट्टी होने के कारण उद्योग में कोई नहीं था जिससे जानी नुकसान नहीं हुआ है। चार वाहनों की मदद से दमकल कर्मचारियों ने करीब आठ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल विभाग नालागढ़ की तीन और बद्दी की एक गाड़ी सहित दमकल कर्मियों ने आग पर सोमवार दोपहर काबू पाया।

विज्ञापन


  अग्निशमन विभाग के मुताबिक अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार नालागढ़-भरतगढ़ मार्ग पर दभोटा के पास नसराली स्थित पीवीजे पॉवर सोल्यूशन ट्रांसफार्मर निर्माता उद्योग में अचानक आग लग गई। दमकल विभाग नालागढ़ को इसकी सूचना मध्यरात्रि करीब तीन बजकर 50 मिनट पर मिली। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग नालागढ़ की तीन गाड़ियों सहित फायर कर्मी मौके पर पहुंचे। आग अधिक भड़की हुई देख एक वाहन दमकल विभाग बद्दी से भी मौके पर बुला लिया गया। करीब आठ घंटे तक दमकल कर्मियों की टीम आग बुझाने में जुटी रही और सोमवार सुबह करीब पौने ग्यारह बजे आग पर पूरी तरह से काबू पाया गया। अग्निशमन विभाग की टीम में दमकल अधिकारी हितेंद्र कंवर, मुख्य प्रशामक इंद्र सिंह, प्रशामक रामानंद, यशपाल, अमरचंद, प्रेमचंद, गृहरक्षक जवान राजेश ठाकुर, शेर सिंह, चालक चुन्नी लाल, बलविंदर सिंह और अनिल कुमार सहित बद्दी से तीन प्रशामक तथा एक चालक द्वारा की गई कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया गया। बताया जाता है कि आग लगने से उद्योग का पूरा भवन, कार्यालय, मशीनरी, तैयार व कच्चा माल जल गए हैं।
विज्ञापन


साढ़े पांच करोड़ का नुकसान : उद्योगपति
उद्योग के मालिक विजय जोशी ने कहा कि आग से करीब साढ़े 5 करोड़ के नुकसान का आंकलन आंका गया है। अन्य सामान के बारे में अभी आंकलन किया जा रहा है। रविवार को अवकाश होने के चलते उद्योग में काम नहीं हो रहा था।       
विज्ञापन
विज्ञापन


दो करोड़ की संपत्ति बचाई : विभाग
अग्निशमन विभाग नालागढ़ के दमकल अधिकारी हितेंद्र कंवर ने कहा कि करीब आठ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग से करीब साढ़े पांच करोड़ का नुकसान हुआ है जबकि 2 करोड़ की आसपास की संपत्ति को जलने से बचा लिया गया है। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारण अज्ञात है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed