फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The traffic jam in solan comes end before 15 may

15 मई के बाद हल होगी शहर में जाम की समस्या

Thu, 23 Mar 2017 10:05 PM IST
सोलन ब्यूरो
सोलन ब्यूरो Updated Thu, 23 Mar 2017 10:05 PM IST
विज्ञापन
The traffic jam in solan comes end before 15 may
सोलन में सच‌िवालय का ‌न‌िरीक्षण करते मुख्यमंत्री। - फोटो : अमर उजाला

शहर में विकराल हो चुकी जाम की समस्या जल्द दूर हो सकती है। डीसी और एसपी कार्यालय परिसर में तमाम विभाग 15 मई के बाद मिनी सचिवालय में शिफ्ट हो जाएंगे। शामती बाईपास का काम भी इसी अवधि के दौरान पूरा हो सकता है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने वीरवार को अपने दौरे के दौरान सोलन में 26 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित किए जा रहे मिनी सचिवालय के कार्य का निरीक्षण किया। इसे 15 मई 2017 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए।   
विज्ञापन

 
उन्होंने लगभग 8 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित किए जा रहे परिधि गृह के निर्माण कार्य का निरीक्षण भी किया। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सोलन जिले में विभिन्न विकास परियोजनाओं को निर्धारित समयावधि में पूर्ण किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने लगभग 26 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित किए जा रहे शामती बाईपास की वस्तुस्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों को निर्देश दिए कि शामती बाईपास के निर्माण कार्य को समय पर पूरा किया जाए। इन दोनों प्रोजेक्ट के पूरा होने से शहरवासियों को रोजाना लगने वाले जाम से छुटकारा मिलेगा।

एक बीघा भूमि चैरिटेबल संस्था को दान
मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर 11.45 बजे सोलन के बसाल हेलीपेड में लैंड किया। इसके वह चंबाघाट स्थित शहीद स्मारक पहुंचे। वहां उन्होंने प्रदेशवासियों की ओर से शहीदे आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को उनके 86वें शहीदी दिवस पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान काफी लोग उनके साथ मौजूद रहे। इसके बाद मालरोड पर सीएम सोलन ने जयकृष्णी पंथ की पद यात्रा का स्वागत किया। आशा जताई कि यह पदयात्रा सभी को पीड़ित मानवता की सेवा की दिशा में और अधिक प्रेरित करेगी। इसके बाद उन्होंने मिनी सचिवालय का दौरा किया। बाद में चंबाघाट में सर्किट हाउस के निर्माण का जायजा लिया तथा जौणाजी में श्री कृष्ण मंदिर चैरिटेबल न्यास की आधारशिला रखी। सरकार की तरफ से यह जमीन जयकृष्णी पंथ को दी है।

सीएम के कोट के बटन में फंसे बच्ची के बाल
शाम करीब पौने पांच बजे सीएम वापस हेलीपेड पहुंचे। इस दौरान दो नन्हें बच्चे उनके साथ फोटो खिंचवाने की जिद्द करने लगे। सीएम मान गए और खड़े हो गए। फोटो खिंचवाने के बाद जब बच्चे हटने लगे तो एक बिटिया के बाल कोट के बटन में ही फंस गए। बच्ची को कहीं चोट न लगे सीएम व्याकुल हो उठे। उनके साथ मौजूद कुछ कांग्रेस पदाधिकारियों ने बच्ची के बाल सीएम के कोट से निकाले तब उन्होंने दुलार से बच्चों को वापस भेजा।  


इस दौरान यह रहे मौजूद
कार्यक्रम के दौरान सीएम के साथ राहुल ठाकुर, अजय चौहान,मोहन मेहता, पवन गुप्ता, विनोद सुल्तानपुरी, रमेश ठाकुर, सुरेंद्र सेठी, अरविंद गुप्ता, अरुण शर्मा, राजेंद्र ठाकुर और सरदार सिंह ठाकुर के अलावा मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार टीजी नेगी तथा ट्रक ऑपरेटर यूनियन सोलन के अध्यक्ष हरदेव सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed