{"_id":"57b5b22a4f1c1b29156eb390","slug":"the-three-hundered-mtr-area-of-nh-21-is-no-parking-zone","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच-21 ए के दोनों तरफ तीन सौ मीटर एरिया नो पार्किंग जोन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएच-21 ए के दोनों तरफ तीन सौ मीटर एरिया नो पार्किंग जोन
ब्यूरो, सोलन
Updated Thu, 18 Aug 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग-21 ए बददी-नालागढ़- स्वारघाट पर जाम की समस्या को देखते हुए बद्दी से नालागढ़ तक दोनों ओर 300 मीटर तक का हिस्सा नो पार्किंग जोन घोषित होगा।
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय राजमार्ग-21 ए बददी-नालागढ़- स्वारघाट पर जाम की समस्या को देखते हुए बद्दी से नालागढ़ तक दोनों ओर 300 मीटर तक का हिस्सा नो पार्किंग जोन घोषित होगा। यह फैसला बीबीएन प्रशासन, पुलिस, एनएच प्राधिकरण, लोक निर्माण विभाग, नगर परिषद और एचआरटीसी प्रबंधन की संयुक्त बैठक लिया गया।
विज्ञापन
इस दौरान बढ़ती दुर्घटनाओं और जाम से निपटने के लिए टोल बैरियर पर दोनों ओर अतिरिक्त लेन बनाने का भी फैसला हुआ। यह लेन पीक आवर्स में छोटे वाहनों के लिए खोली जाएगी। बैठक की अध्यक्षता विधायक दून राम कुमार चौधरी ने की। इस दौरान यह फैसला भी लिया गया कि एनएच पर पुलिस की ओर से एक स्पेशल क्यूआरटी और ट्रैफिक बाइक की व्यवस्था को भी सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन
पुलिस की यह पेट्रोलिंग टीम लगातार सड़क पर ट्रैफिक व्यवस्था का जायजा लेगी। इन फैसलों को 31 अगस्त तक लागू करने का दावा किया गया है। बैठक में नगर परिषद चेयरमैन मदन चौधरी, तहसीलदार नारायण चौहान, डीएसपी खजाना राम, कार्यकारी अधिकारी अजमेर सिंह, आरएम सुरेश धीमान, डीटीपी गणेश लाल, एसडीओ एनएच एमएस जसवाल और एसडीओ पीडब्ल्यूडी नीरज पुरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
पीली पट्टियों में ही रुकेंगी बसें
बद्दी से नालागढ़ तक सड़कों पर बस स्टॉप के साथ बसों को खड़े करने के लिए येलो लाइन लगाई जाएंगी। इसके दायरे में ही बसों को रोकना होगा। बैठक में बद्दी बैरियर पास के लिए रुकने वाले ट्रकों को सनसिटी रोड पर पार्क किया जाएगा। इससे बैरियर पर जाम की समस्या न रहे। सन सिटी रोड पर स्लिप रोड भी तैयार किया जाएगा।
सड़क से हटेंगी रेहड़ी-फड़ी
साईं रोड और हनुमान चौक रोड पर रेहड़ी-फड़ी के कारण लगने वाले लगातार जाम को देखते हुए इन्हें यहां से हटाए जाने का निर्माण लिया है। एक सप्ताह के भीतर ही रेहड़ी-फड़ी को हटा दिया जाएगा। इनकी अन्य जगहों पर व्यवस्था को लेकर रणनीति नहीं बनाई है।
31 अगस्त तक लागू होंगे फैसले : चौधरी
विधायक रामकुमार चौधरी ने स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभागों से बैठक में लिए निर्णय को 31 अगस्त तक अमल में लाने के निर्देश दिए हैं। कहा कि औद्योगिक शहर में ट्रैफिक की समस्या को हल करने की दिशा में लोगों से भी सुझाव लिए जाएंगे।