{"_id":"580a018d4f1c1b592c705e81","slug":"the-syatem-of-fire-brigade","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली पर आग से निपटने के इंतजाम दुरुस्त नहीं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली पर आग से निपटने के इंतजाम दुरुस्त नहीं
ब्यूरो, सोलन
Updated Fri, 21 Oct 2016 09:55 PM IST
विज्ञापन
त्योहारी सीजन में जिला सोलन में आगजनी से निपटने के इंतजाम दुरुस्त नहीं। सबसे अधिक स्थिति परवाणू शहर में खराब है।
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्योहारी सीजन में जिला सोलन में आगजनी से निपटने के इंतजाम दुरुस्त नहीं। सबसे अधिक स्थिति परवाणू शहर में खराब है। यहां 26 में से महज छह हाइड्रेंट ही काम कर रहे हैं। वहीं सोलन शहर की मुख्य मुरारी मार्केट में लगा हाइड्रेंट भी खराब पड़ा है। यहां दिवाली के मौके पर लाखों रुपये का काम होता है तथा करोड़ों रुपये का सामान दुकानों में भरा पड़ा है। ऐसे में आग लगने पर विभाग को किसी दूसरे हाइड्रेंट का मुंह ताकना पड़ेगा। थोड़ी सी देरी भी आग लगने पर यहां कहर बरपा सकती है।
विज्ञापन
तीन प्रमुख शहरों परवाणू, बद्दी और सोलन में प्रमुख स्थानों पर लगे करीब 26 हाइड्रेंट खराब हैं। परवाणू में आगजनी का खतरा सबसे अधिक है। यहां महज 6 हाइड्रेंट ही कार्य कर रहे हैं। नालागढ़ में स्थिति एकदम दुरुस्त है तथा यहां सभी हाइड्रेंट सही हालत में है। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में भी 2 हाइड्रेंट खराब पड़े हैं।
विज्ञापन
जिला में दिवाली त्योहार में आगजनी की घटनाओं से निपटने का जिम्मा संभाले विभाग भी आंखें मूंदे बैठे हैं। त्योहार को कुछ दिन बाकी हैं। लेकिन विभागों ने शहर की सुरक्षा को लेकर हर वर्ष की भांति खराब पड़े हाइड्रेंट को दुरुस्त नहीं किया। ऐसे मेें विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहें हैं। डीसी डॉ. राकेश कंवर ने कहा कि सभी विभागों को खराब पड़े हाइड्रेंटों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
कहां कितने हाइड्रेंट पड़े हैं खराब
सोलन में शहर के विभिन्न जगहों में कुल 85 हाइड्रेंट हैं। बद्दी में 14 हाइड्रेंट हैं। इसमें सारिका उद्योग गेट के समीप और ऐलेंजर उद्योग के पास लगे दो हाइड्रेंट खराब पड़े हुए है। परवाणू में 27 हाइड्रेंट हैं इसमें से सिर्फ 6 ही कार्य कर रहे हैं। नालागढ़ में 18 हाइड्रेंट है। यह सभी सही हालत में हैं। सोलन में 26 हाइड्रेंट हैं। इसमें से मुरारी मार्केट के पास लगा एक हाइड्रेंट खराब पड़ा है।
ऐसे कार्य करता है हाइड्रेंट
आगजनी घटना से बचाव के लिए शहर और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में हाइड्रेंट सिस्टम सुरक्षा चक्र की तरह कार्य करता है। हाइड्रेंट को खोलते ही पानी मुख्य टैंक से सीधा इसमें पहुंचता है। वहां से दमकल विभाग फायर ब्रिगेड के माध्यम से पानी को आग बुझाने के प्रेशर से छोड़ता है। अकसर नियमित चेकिंग और मरम्मत के अभाव के चलते हाइड्रेंट खराब पड़ जाते हैं। इसे ठीक नहीं किया जाता। दिवाली से पहले दमकल विभाग द्वारा नियमित चेकिंग होती है। इसमें यह खामियां पकड़ी गईं हैं।
चार विभाग आमने-सामने
हाइड्रेंट की मरम्मत के लिए आईपीएच, नगर परिषद, हिमुडा और दमकल विभाग आमने-सामने हैं। परवाणू में दमकल विभाग का कहना है कि हाइड्रेंट की मरम्मत करवाना हिमुडा का कार्य है। बद्दी में दमकल विभाग का कहना है कि हाइड्रेंट की मरम्मत का कार्य आईपीएच और नगर परिषद का है। ऐसे में इनका मरम्मत कार्य अधर में लटका पड़ा है।