फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The story of Rukmini's marriage and Uddhava is narrated

Solan News: रुक्मिणी विवाह और उद्धव का सुनाया प्रसंग

Wed, 07 Jan 2026 11:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
महिला मंडल देलगी कर रहा श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कुनिहार (सोलन)। देलगी गांव में श्रीमद् भागवत कथा के सातवें दिन नागेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने रुक्मिणी विवाह और उद्धव प्रसंग को सुनाकर श्रद्धालुओं को भक्ति और प्रेम का गहन संदेश दिया।
कथावाचक ने बताया कि रुक्मिणी विवाह प्रेम, आस्था और पूर्ण समर्पण का अनुपम उदाहरण है, जहां सच्ची श्रद्धा अंततः भगवान तक पहुंचती है। जैसे ही रुक्मिणी विवाह का प्रसंग सुनाया, पूरा पंडाल जय श्रीकृष्ण के जयघोष से गूंज उठा और श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। उद्धव प्रसंग के माध्यम से उन्होंने समझाया कि ज्ञान चाहे कितना भी गहन क्यों न हो, भक्ति उससे कहीं ऊंची होती है। गोपियों की निष्काम भक्ति से उद्धव का अहंकार समाप्त होता है और यह संदेश मिलता है कि भगवान को पाने का सबसे सरल और सहज मार्ग प्रेम व भक्ति है।
विज्ञापन

इसके साथ ही द्वारिका महिमा का वर्णन करते हुए कथावाचक ने आदर्श राजधर्म और लोक कल्याण के महत्व पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा केवल श्रवण का विषय नहीं, बल्कि जीवन को सत्कर्म, सेवा और सदाचार से जोड़ने की प्रेरणा देती है। कथा के दौरान प्रस्तुत मधुर भजन-कीर्तन और आकर्षक झांकियों ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक रस में सराबोर कर दिया। महिला मंडल देलगी की प्रधान रीता वर्मा ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं और कथा के उपरांत सभी के लिए भोजन व्यवस्था भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed