{"_id":"69d161c4a77638b4120973d8","slug":"the-sangat-of-doaba-punjab-will-return-today-from-joharji-sahib-fair-in-baddi-solan-news-c-176-1-ssml1044-166547-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बद्दी में जोहड़जी साहिब मेले में आज दोआबा पंजाब की संगत वापस लौटेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बद्दी में जोहड़जी साहिब मेले में आज दोआबा पंजाब की संगत वापस लौटेगी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। गुरु नानक देव की चरण स्पर्श धरती श्री जोहड़जी साहिब में पिछले छह दिन से चल रहे मेले में मत्था टेकने के बाद दोआबा पंजाब की संगत रविवार अर्द्ध रात्रि से वापसी प्रस्थान शुरू कर देगी। मेला अगले सप्ताह भी जारी रहेगा। सोमवार से पंजाब के रियासत पटियाला, चंडीगढ़, हरियाणा और हिमाचल के महलोग, नालागढ़, कोट बेजा, कुठाड़, अर्की, बागल, बिलासपुर, बघाट, सिरमौर, उत्तराखंड, चायल और शिमला की रियासतों के श्रद्धालु माथा टेकने पहुंचेंगे।जोहड़जी से 40 किलोमीटर की दूरी पर खरुण में संगत के लिए लंगर भंडारा का आयोजन किया जाएगा। खरुणी गांव के 85 वर्षीय सुच्चा सिंह सैनी ने बताया कि जब से जोहड़जी साहिब में मेला लगता आया है, तब से वापसी के लिए यह भंडारा हमेशा आयोजित किया जाता रहा है।