फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The road of subathu is not in good position

सुबाथू की सड़कों की हालत खस्ता, हादसों का अंदेशा

Mon, 26 Sep 2016 10:15 PM IST
ब्यूरो, सोलन
ब्यूरो, सोलन Updated Mon, 26 Sep 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
The road of subathu is not in good position
सुबाथू क्षेत्र में सड़क की हालत खस्ता। - फोटो : अमर उजाला

केंद्र सरकार ने दुर्गम क्षेत्रों के लोगों को खस्ता हाल सड़कों से निजात दिलाने के लिए प्रधानमंत्री योजना के तहत इंटरनेट पर ,मेरी सड़क, साइट जारी कर टूटी सड़कों को सुधारने की मुहिम चलाई है। लेकिन प्रवेश शुल्क होने के बावजूद छावनी क्षेत्र सुबाथू की सड़कों की सुध लेने वाला कोई नहीं। सड़कों की हालत बद से बदतर बनी हुई है। लोगों को भारी परेशानी के साथ टूटी सड़कों पर सफर करना पड़ रहा है। इस मार्ग पर रोजना अर्की उपमंडल से जिला मुख्यालय सोलन तक सैकड़ों ट्रक आपरेटरों सहित निजी वाहन सफर करते हैं।

विज्ञापन


जर्जर सड़कों का आलम यह है कि बरसात के बाद सड़क तालाब में तबदील हो जाती है और दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। कक्कड्हट्टी पंचायत प्रधान सरस्वती देवी और जाड़ला के उपप्रधान प्रेमचंद ठाकुर सहित स्थानीय लोगों ने छावनी परिषद से सड़क सुधारने की मांग की है। जिला शिकायत निवारण कमेटी की बैठक के दौरान खस्ता हाल सड़क पर प्रवेश शुल्क देने का मुद्दा उठ चुका है। कैंट बोर्ड सदस्य अनिल गुप्ता ने बताया कि सड़क की हालत दिनोंदिन खरबा हो रही है।
विज्ञापन


छावनी को सड़क मिले तो होगा सुधार
सुबाथू की एंट्री वीर योद्धा द्वार से कॉलेज जाने वाला करीब डेढ़ किलोमीटर मार्ग की एमईएस के तहत मरम्मत करवाया जाता है। छावनी उपाध्यक्ष दिनेश गुप्ता के अनुसार एमईएस की सड़क पर छावनी फंड से सड़क की मरम्मत नहीं की जा सकती है। कहा कि अगर ये सड़क छावनी के अधिकार में आए तो छावनी परिषद इसका समाधान कर सकता है। एमईएस के अधिकारियों के अनुसार इस मार्ग पर पानी की निकासी न होने से सड़क की खस्ता हालत है। इस मार्ग को सुधारने के लिए 35 लाख का एस्टिमेट उच्च अधिकारियों को भेजा है। उम्मीद है कि जल्द ही सड़क की मरम्मत शुरू की जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन


अपनी जिम्मेवारी से टल रहा कैंट : कश्यप
सांसद वीरेंद्र कश्यप ने कहा कि सांसद वीरेंद्र ने कहा कि सुबाथू में खस्ता हाल सड़क पर कैंट अपनी जिम्मेदारी से टल रहा है। लोगों से कर वसूलने के बावजूद सुविधा न देना अन्याय है। इस मुद्दे को जल्द ही रक्षा मंत्रालय तक पहुंचाया जाएगा। हिमाचल सरकार चाहे तो लोनिवि और पश्चिम कमान के बीच हुए एग्रीमेंट में सुबाथू मरम्मत कार्य का प्रस्ताव भी संसद में रखा जाएगा। सन 1981 में लोनिवि और पश्चिम कमान चंडीगढ़ के एग्रीमेंट के अनुसार धर्मपुर से सुबाथू वीर योद्धा द्वार तक एमईएस के मार्ग की मरम्मत लोनिवि करवाता है। सुबाथू लोनिवि के एसडीओ अजीत कुमार ने कहा कि अगर एग्रीमेंट में वीर योद्धा द्वार से कॉलेज मार्ग तक का एरिया बढ़ाया जाए तो लोनिवि सड़क सुधार सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed