संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। बीबीएन पूर्व सैनिक लीग की मासिक बैठक पूर्व सैनिक सामुदायिक भवन नालागढ़ में शिवलाल वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में लीग के सचिव शमशेर चौहान ने बताया कि सभी पूर्व सैनिकों को अपने पेंशन खाते अपनी नजदीकी शाखा में ट्रांसफर करवा लेने चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनके पेंशन खाते में नामांकन दर्ज है। शिव लाल वर्मा ने आग्रह किया कि बीबीएन क्षेत्र के जिन पूर्व सैनिकों के ईसीएचएस कार्ड नालागढ़ ट्रांसफर नहीं हुए है, शीघ्र ही ट्रांसफर करवा लें। लीग के अध्यक्ष शिवलाल वर्मा ने सदस्यों को बताया कि 22 मई को सोलन में 5 सिख रेजिमेंट की ओर से विशाल रैली का आयोजन किया जा रहा है। इसमें शामिल होने के इच्छुक पूर्व सैनिकों के लिए नालागढ़ से मुफ्त बस सेवा उपलब्ध रहेगी। साथ सोलन में जरूरत मंद लोगों को व्हील चेयर, कान की सुनने वाली मशीन और वॉकिंग स्टिक मुफ्त दी जाएगी। बैठक में कैप्टन डीआर चंदेल, कैप्टन सुरेश ठाकुर, कैप्टन मदन लाल, सूबेदार मेजर रूप लाल चंदेल, भगत राम, निक्कू राम सहित अनेक पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।