फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The presence of police tolbarior nilaam in bbn

पुलिस की मौजूदगी में बीबीएन का टोल बैरियर नीलाम

Fri, 24 Mar 2017 10:16 PM IST
सोलन, बद्दी ब्यूरो
सोलन, बद्दी ब्यूरो Updated Fri, 24 Mar 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
The presence of police tolbarior nilaam in bbn
बीबीएन के 12 टोल बैरियरों की नीलामी शुक्रवार को नगर परिषद बद्दी कार्यालय परिसर में पुलिस की निगरानी के बीच हुई। - फोटो : demo pic

बीबीएन  के 12 टोल बैरियरों की नीलामी शुक्रवार को नगर परिषद बद्दी कार्यालय परिसर में पुलिस की निगरानी के बीच हुई। बद्दी यूनिट के छह टोल बैरियरों के लिए हुई बोली के दौरान ठेकेदारों के दो गुटों में फाइनल बोली पर विवाद इतना बढ़ गया कि कुछ ठेकेदार टेंडर बॉक्स के निकट तक जा पहुंचे।

विज्ञापन


इस दौरान प्रिजाइडिंग ऑफिसर को ठेकेदारों को पीछे हटाने के लिए पुलिस जवानों का सहारा लेना पड़ा। एईटीसी बद्दी राजीव डोगरा ने कहा कि बोली की प्रक्रिया को पूरा करने के बाद टेंडर की अधिकतम बोली से मूल्यांकन कर अधिक बोली देने वाले को ही टेंडर जारी किया जाता है। इस पर ठेकेदारों में कुछ संदेह की स्थिति होने से विवाद हो गया था जिसे बाद में सुलझा लिया गया।
विज्ञापन


आवंटन एवं नीलामी प्रक्रिया की अध्यक्षता अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सोलन संदीप नेगी ने की। बद्दी यूनिट के छह बैरियरों सनसीटी, बरोटीवाला, गोरखनाथ मंदिर, कालूझिंडा, रामपुर जंगी और बद्दी को सर्वाधिक बोली दीपक कुमार एंड कंपनी ने 18.72 करोड़ रुपये में लगाकर अपने नाम किया। विभाग को पिछले साल के 15.20 करोड़ के मुकाबले 24 फीसदी का अधिक मुनाफा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ढेरोवाल यूनिट की नीलामी रद्द
ढेरोवाल यूनिट के तहत आने वाले गुुल्लरवाला, बघेरी, ढेरोवाल, दभोटा, रतयोड़ तथा नवाग्राम बैरियर की नीलामी को केवल एक टेंडर आने के चलते रद्द करना पड़ा। इसकी बोली अब नई तिथि पर लगाई जाएगी। ढेरोवाल टोल बैरियर इकाई का आरक्षित मूल्य 11.55 करोड़ रखा था। इस अवसर पर अतिरिक्त आयुक्त आबकारी एवं कराधान संजय भारद्वाज, अतिरिक्त आबकारी एवं कराधान आयुक्त बद्दी राजीव डोगरा, आबकारी एवं कराधान निदेशालय के पर्यवेक्षक अनुपम सिंह, पुलिस उप अधीक्षक खजाना मौजूद रहे।

कालूझिंडा में फिर लगेगा विवादित बैरियर
विवादित कालूझिंडा टोल बैरियर पर आबकारी विभाग ने इस साल भी ठेकेदार को नीलामी दी है। अधिकारियों के अनुसार ठेकेदार द्वारा अगर बैरियर लगाया जाता है तो उसे पूरी कानूनी सहायता दी जाएगी। गौरतलब है कि कालूझिंडा बैरियर को लेकर सीमावर्ती क्षेत्र के लोग हर साल विरोध जताते रहे हैं। इस साल भी आबकारी विभाग इस बैरियर को नीलाम कर आग में हाथ गर्म करने का काम कर रहा है।


परवाणू बैरियर 13 करोड़ में नीलाम
सोलन। जिले में वर्ष 2017-18 के लिए टोल बैरियर का निविदाओं के माध्यम से आवंटन किया गया। आवंटन एवं नीलामी प्रक्रिया की अध्यक्षता डीसी राकेश कंवर ने की। इसमें परवाणू टोल बैरियर 13 करोड़, 28 लाख, 99 हजार रुपये में नीलाम हुआ। इस इकाई का आरक्षित मूल्य 12 करोड़, 6 लाख, 70 हजार रुपये था। यह पिछले वर्ष की तुलना में 10.05 प्रतिशत अधिक है। इस अवसर पर अतिरिक्त आयुक्त आबकारी एवं कराधान केके शर्मा, अतिरिक्त आबकारी एवं कराधान आयुक्त सोलन रवि सूद, आबकारी एवं कराधान निदेशालय के पर्यवेक्षक हिमांशु आर पंवार मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed