फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The policies of the central government Our aim is to reach the people: Jairam

केंद्र सरकार की नीतियों को जन- जन तक पहुंचाना हमारा उद्देश्य : जयराम

Fri, 29 Dec 2023 11:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Fri, 29 Dec 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
The policies of the central government

Our aim is to reach the people: Jairam
नालगढ़ में भाजपा की ओर से अयाेजित एक दिवसीय प्रशिक्षण ​शिविर में संबो​धित करते पूर्व मुख्यमंत्री
नालगढ़ में आयोजित हुआ नगर निकायों के सदस्यों का प्रशिक्षण शिविर
विज्ञापन

प्रशिक्षण के माध्यम से संगठन को मिलती है मजबूती, 150 सदस्यों ने लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश स्तरीय नगर परिषद, नगर पंचायत सदस्यों का एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग नालागढ़ में हुआ। प्रशिक्षण वर्ग के समापन सत्र में बतौर मुख्य वक्ता पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर रहे। प्रशिक्षण वर्ग में प्रदेश की नगर पालिकाओं व नगर पंचायत के करीब 150 सदस्यों ने भाग लिया। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग लगाने का मुख्य उद्देश्य जन प्रतिनिधियों को जागरूक करना है ताकि केंद्र की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाई जा सके।
प्रशिक्षण वर्ग में संगठन मजबूत होगा। इसके लिए चुने हुए प्रतिनिधियों का अहम योगदान रहता है। उन्होंने उपस्थिति जन प्रतिनिधियों से उनके अनुभवों को साझा कराते हुए कहा कि जीवन में कुछ ऐसा करके जाएं, जिससे लोग आने वाले समय में भी याद रखें। केंद्र की जनकल्याण नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना उनका उद्देश्य है। इस प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने किया। उन्होंने भाजपा का इतिहास, विकास एवं भागीदारी विषय पर विस्तार से चर्चा की। भारत का इतिहास बहुत बड़ा व्यापक है। जिसे सही ढंग से प्रस्तुत नहीं किया। उन्होंने वीर बाल दिवस का उदाहरण देते हुए कहा कि जिन्होंने देश के लिए कुर्बानियां दी है उन्हें भूला दिया गया है।
विज्ञापन

द्वितीय सत्र में भाजपा के संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने कहा कि करीब वर्ष 1925 में कल्पना की थी आज उस मुकाम पर पहुंचे है और आने वाले 50 वर्षों में भी गति बरकरार रहेगी। जबकि प्रशिक्षण वर्ग के तीसरे सत्र में भाजपा के महामंत्री त्रिलोक कपूर ने केंद्र सरकार की गरीब कल्याणकारी योजनाएं, उनका शत प्रतिशत क्रियान्वयन एवं आम जनता में उनका प्रभाव के विषय पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
बीबीएन में कानून नाम को कोई चीज नहीं
पूर्व सीएम जय राम ठाकुर व प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कहा कि बीबीएन में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। यहां पर सरेआम गोलियां चलती हैं। पुलिस आरोपियों को पकडऩे में नाकाम रही हैं। यहां पर अवैध खनन जोरों पर है। जिसके चलते बीबीएन के सभी पुल व रास्ते बरसात में बह गए थे। लेकिन उसके बावजूद भी प्रशासन व संबंधित विभाग इसे रोकने में नाकाम रहा है। प्रदेश सरकार ने चुनाव जीतने के लिए जो झूठी गारंटियां की थी उसको लेकर लोग खफा हैं और लोग आने वाले लोक सभा चुनाव में इसका जवाब देंगे। छत्तीसगढ़ में गारंटियां फेल हो गई हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री बाहर वालों की मदद कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि आने वाले चुनाव में नरेंद्र मोदी को समर्थन कर देश को मजबूत हाथों में सौंपे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed