{"_id":"6a061a9459f67ccf2e000fe7","slug":"the-police-performed-the-last-rites-of-the-girl-with-the-help-of-the-city-council-solan-news-c-176-1-ssml1044-169375-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: पुलिस ने नगर परिषद से सहयोग से किया युवती का अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: पुलिस ने नगर परिषद से सहयोग से किया युवती का अंतिम संस्कार
विज्ञापन
खेड़ा में धागा उद्योग में संदिग्ध हालत में हुई थी युवती की मौत, गरीबी के आगे बेबस परिजनों ने शव लेने से किया इन्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र मानपुरा के खेड़ा स्थित एक निजी धागा कंपनी में 21 वर्षीय युवती कामगार की संदिग्ध हालत में मौत के बाद उसके परिजनों ने बद्दी आने के लिए इन्कार कर दिया। गरीबी और अपनों से दूरी का आलम यह रहा कि बेटी की मौत की खबर सुनने के बाद भी परिजनों ने झारखंड से बद्दी आने में असमर्थता जताई। अंततः पुलिस ने नगर परिषद के सहयोग से युवती का अंतिम संस्कार करवाया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार युवती की पहचान कांति देवी (21), निवासी झारखंड के रूप में हुई है। वह कंपनी परिसर के भीतर ही अपनी एक महिला सहकर्मी के साथ कमरे में रहती थी। सोमवार शाम जब उसकी रूममेट खाना खाकर वापस लौटी, तो कमरा अंदर से बंद था। काफी देर तक कुंडी खटखटाने के बाद भी जब कोई जवाब नहीं मिला, तो कंपनी प्रबंधन और पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो भीतर कांति मृत अवस्था में पड़ी थी। बताया जा रहा है कि कुछ महीने पहले उत्तर प्रदेश का एक युवक कांति को इस कंपनी में काम पर लगवाने लाया था। हालांकि, वह युवक मार्च महीने में काम छोड़कर कहीं और चला गया, जिसके बाद युवती यहां अकेली रह गई थी।
झारखंड से बद्दी नहीं आ सके परिजन
हादसे के बाद पुलिस ने झारखंड में युवती के परिजनों से संपर्क साधा, लेकिन अत्यधिक दूरी और आर्थिक तंगी (गरीबी) के चलते परिजनों ने हिमाचल आने से हाथ खड़े कर दिए। उन्होंने पुलिस से गुहार लगाई कि वे अपने स्तर पर ही अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी कर दें। मानवता दिखाते हुए पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद नगर परिषद की मदद से अंतिम संस्कार करवा दिया।
कोट
शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिसके बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस मामले की हर पहलू से गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
- अशोक वर्मा, एएसपी, बद्दी