फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The people of Kunihar are scared of the terror of stray dogs.

Solan News: आवारा कुत्तों के आतंक से सहमे कुनिहार के लोग

Mon, 08 Jun 2026 11:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
स्कूली बच्चों और राहगीरों में भय का माहौल
विज्ञापन

बुजुर्गों और दोपहिया चालकों को कर रहे परेशान
लोगों ने प्रशासन जल्द समाधान निकालने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार(सोलन)। नगर पंचायत कुनिहार में आवारा कुत्तों का आतंक लोगों के लिए मुसीबत बन चुका है। क्षेत्र के मुख्य मार्गों से लेकर वार्डों में कुत्तों के झुंड घूम रहे हैं। इससे राहगीरों, महिलाओं, स्कूली बच्चों और दोपहिया वाहन चालकों में डर का माहौल है।
लोगों के अनुसार, आए दिन कुत्ते लोगों पर हमला कर रहे हैं। उनके वाहनों के पीछे दौड़ने से दुर्घटनाएं हो रही हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि नगर पंचायत के अलग-अलग वार्डों में आवारा कुत्तों की तादाद में इजाफा हो रहा है। कि कई जगहों पर 10 से 12 कुत्तों के झुंड दिन-रात सड़कों पर डेरा डाले रहते हैं। ये कुत्ते राहगीरों के पीछे झपट पड़ते हैं। हाल ही में कुनिहार स्कूल ग्राउंड के पास कुत्तों ने 80 साल के बुजुर्ग को बुरी तरह काटकर घायल कर दिया था।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले रात करीब आठ बजे एक और बुजुर्ग व्यक्ति को कुत्तों के झुंड ने घेर लिया था। गनीमत रही कि आसपास के दुकानदारों ने समय रहते उन्हें बचा लिया। पहिया वाहनों के पीछे कुत्तों के अचानक दौड़ने से चालक संतुलन खो रहे हैं। इससे कई लोग चोटिल हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत को लेकर जनता में असमंजस
कुनिहार के नगर पंचायत बनने के बाद लोग इस बात को लेकर भी असमंजस में हैं कि शिकायत किस विभाग या अधिकारी के पास करें। ग्रामीणों का कहना है कि पहले पंचायत के जरिए समस्याएं विभागों तक आसानी से पहुंच जाती थीं। स्थानीय निवासियों मस्तराम, संत राम, विश्वनाथ, मंशाराम, केशव, संजय, गोविंद, रत्न, राजेंद्र, ओखरू, राकेश, जतिन, राहुल, मनमोहन, गोपाल, मनु, हेमंत, टीटू और विनोद ने प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन और नगर पंचायत से मांग की है कि क्षेत्र को भयमुक्त बनाने के लिए कुत्तों की नसबंदी, टीकाकरण और पुनर्वास की उचित व्यवस्था की जाए।

इसी सप्ताह शुरू होगी नसबंदी
नगर पंचायत कुनिहार में आवारा कुत्तों की समस्या के समाधान के लिए विभाग की ओर से नसबंदी कार्य के टेंडर हो चुके हैं। इसी सप्ताह से विशेष अभियान शुरू किया जाएगा। विभाग ने इसके लिए पिंजरों की व्यवस्था सहित सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। उम्मीद है कि इस अभियान के बाद कुत्तों की बढ़ती संख्या पर प्रभावी रोक लगेगी।
राकेश ठाकुर, पूर्व प्रधान, ग्राम पंचायत कुनिहार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed