Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The path to well-being is paved through service to the cow: Acharya

गो माता की सेवा से प्रशस्त होता है कल्याण का मार्ग : आचार्य

Tue, 17 Nov 2026 12:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Tue, 17 Nov 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
The path to well-being is paved through service to the cow: Acharya
दभोटा में जय श्री राम गौशाला के दिव्य गौ कथा का श्रवण करते हुए श्रद्धालु स्रोत: आयोजक
दभोटा में चल रही सात दिवसीय दिव्य गो कथा का दूसरा दिन
विज्ञापन



संवाद न्यूज़ एजेंसी


नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ उपमंडल के दभोटा में चल रही सात दिवसीय दिव्य गो कथा के दूसरे दिन व्यासपीठ से पंडित मदनलाल दुर्वासा ने गो माता की महिमा, गोसेवा के आध्यात्मिक महत्व और सनातन धर्म में उनके स्थान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गो माता धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष चारों पुरुषार्थ प्रदान करने वाली हैं। उनका महत्व केवल धार्मिक अनुष्ठानों तक सीमित नहीं है, बल्कि मानव जीवन के प्रत्येक चरण में उनका विशेष योगदान माना गया है।
कथा के दौरान उन्होंने राजा दिलीप और रानी सुदक्षिणा का प्रसंग सुनाया। उन्होंने बताया कि संतान प्राप्ति के लिए महर्षि वशिष्ठ ने राजा दिलीप को अपनी दिव्य गाय नंदिनी की सेवा करने का निर्देश दिया था। राजा दिलीप और रानी सुदक्षिणा ने पूरी श्रद्धा और समर्पण के साथ नंदिनी की सेवा की। एक दिन वन में विचरण करते समय नंदिनी पर सिंह ने आक्रमण कर दिया। गौ माता की रक्षा के लिए राजा दिलीप ने अपना जीवन तक समर्पित करने का संकल्प लिया। उनकी निस्वार्थ सेवा और त्याग से प्रसन्न होकर नंदिनी ने उन्हें पुत्र प्राप्ति का वरदान दिया। इसी आशीर्वाद से उनके घर महान और प्रतापी रघु का जन्म हुआ।
विज्ञापन

पंडित मदनलाल दुर्वासा ने श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि वे गौ माता को केवल पूजने तक सीमित न रखें, बल्कि उनकी सेवा, सुरक्षा, पालन-पोषण और संरक्षण का भी संकल्प लें। उन्होंने कहा कि जिस समाज में गोसेवा का भाव होता है और गौ संरक्षण के प्रति समर्पण रहता है, वहां धर्म और संस्कृति की जड़ें मजबूत होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


17 नवंबर को निकलेगी शोभायात्रा
15 नवंबर से शुरू हुई कथा प्रतिदिन दोपहर 1 से शाम 4 बजे तक आयोजित की जा रही है। इसके बाद भंडारे का आयोजन होता है। मंगलवार, 17 नवंबर को गोपाष्टमी के उपलक्ष्य में शोभायात्रा निकाली जाएगी। वहीं, 21 नवंबर को सुबह 9 बजे हवन के साथ कथा की पूर्णाहुति होगी। इस दिन कथा का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगा। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed