{"_id":"68d00891e6788f2f81043509","slug":"the-number-of-heart-patients-is-increasing-in-villages-too-dr-pal-solan-news-c-176-1-ssml1042-153291-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों में भी बढ़ रही हृदय रोगियों की संख्या : डॉ. पाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों में भी बढ़ रही हृदय रोगियों की संख्या : डॉ. पाल
विज्ञापन
अर्की में स्वास्थ्य जांच शिविर के दौरान परामर्श लेती हुई महिला। संवाद
डुमेहर स्कूल में मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
250 लोगों का जांचा स्वास्थ्य, 15 लोगों ने भरे अंग दान के फार्म, कैंसर की भी हुई स्क्रीनिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की (सोलन)। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डुमेहर में रविवार को मेगा स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। इसमें हर प्रकार के रोगियों की स्वास्थ्य जांच की गई। कैंप के आयोजक योगेश गोयल ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में लगाया यह मेगा स्वास्थ्य शिविर लोगों के लिए वरदान साबित हुआ। इस कैंप में साथ लगती देवरा, सानन, भूमति, खरडहट्टी आदि पंचायतों के लोग भी शामिल हुए।
इस अवसर पर पूर्व प्रधानाचार्य आईजीएमसी शिमला डॉ. एलएस पाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में हृदय रोगियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि इसका मुख्य कारण लोगों का खान-पान है। डॉ. पाल ने लोगों से कहा कि उन्हें खान-पान में सतर्कता बरतनी चाहिए और संतुलित आहार लेना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि लोग अब श्रम करना छोड़ चुके हैं, जबकि पहले लोग खेतों आदि में भी काम करते थे। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे अपनी दिनचर्या में सुधार लाएं।
मेगा शिविर में 250 से अधिक लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। इस अवसर पर 15 से अधिक लोगों ने अंग दान के फार्म भी भरे, जो ग्रामीण क्षेत्र में इस प्रकार के शिविरों में एक अविस्मरणीय घटना है। आज तक ऐसे शिविरों में किसी ने अंग दान के फार्म नहीं भरे थे।
विज्ञापन
कैंप में अधिकांश लोग हृदय रोग से पीड़ित पाए गए। इसके अलावा 68 से अधिक लोगों की डेंटल कैंसर की स्क्रीनिंग भी की गई। इसमें एक व्यक्ति में कैंसर के लक्षण पाए गए। मोबाइल वैन से दांतों की जांच की गई, जिसमें बच्चों के दांतों की जांच भी शामिल थी। शिविर में स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।