{"_id":"6af865dbe47a823d030b0697","slug":"childrens-day-celebrated-across-the-district-various-events-held-for-children-solan-news-c-176-1-ssml1040-184506-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: जिलेभर में मनाया बाल दिवस, बच्चों के लिए हुए कई कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: जिलेभर में मनाया बाल दिवस, बच्चों के लिए हुए कई कार्यक्रम
Sun, 15 Nov 2026 01:13 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sun, 15 Nov 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
विशेष बच्चों के साथ चिल्ड्रन डे मनाते ग्रो विद स्पेशल एबिलिटी फाउंडेशन के सदस्य। स्रोत : फाउंडे
कांग्रेस जिला कमेटी ने चिल्ड्रन पार्क में आयोजित किया कार्यक्रम
स्कूलों में आयोजित हुए रंगारंग कार्य्रकम, बाल मेले भी लगाए गए
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस एवं बाल दिवस के अवसर पर जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्कूलों और अन्य संस्थानों में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ बाल मेले भी लगाए गए। इसी कड़ी में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से शहर के चिल्ड्रन पार्क में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। जोगिंद्रा बैंक के चेयरमैन मुकेश शर्मा ने कहा कि देश के निर्माण में पंडित नेहरू का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। सभी को उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए। वहीं, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुभाष वर्माणी ने कहा कि नेहरू को बच्चों से विशेष लगाव था। हमें बच्चों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना चाहिए। कार्यक्रम में कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
दयानंद आदर्श विद्यालय कंडाघाट में बाल मेले की धूम
चायल (सोलन)। पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में दयानंद आदर्श विद्यालय कंडाघाट में बाल मेले का आयोजन किया गया। इसमें छठी से दसवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने खाने-पीने और खेलों के स्टॉल लगाए। मेले का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या रमा शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विद्यार्थियों ने फ्रूट चाट, जूस, कॉफी, चाय, भेल और चाट पापड़ी सहित विभिन्न व्यंजनों के स्टॉल लगाए। विद्यार्थियों, अध्यापकों और अभिभावकों ने मेले का खूब आनंद लिया। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों और अभिभावकों के सामूहिक नृत्य के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रधान, निदेशक, प्रधानाचार्या और अध्यापकों ने बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं दीं।
विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के साथ मनाया बाल दिवस
सोलन। सामाजिक संस्था ''ग्रो विद स्पेशल एबिलिटी फाउंडेशन'' ने बाल दिवस विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के साथ उत्साहपूर्वक मनाया। संस्था परिसर में विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों को फल और उपहार वितरित किए गए। बच्चों के चेहरों पर खुशी देखते ही बन रही थी। संस्था ने लोगों से विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सहयोग करने की अपील की।
एथेना पब्लिक स्कूल में खेल गतिविधियों के साथ मनाया बाल दिवस
सोलन। एथेना पब्लिक स्कूल में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल गतिविधियों में भाग लेकर खूब आनंद उठाया। कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक एसके झा, प्रधानाचार्या डॉ. पद्मा झा और शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। विद्यालय प्रबंधन की ओर से बच्चों को उपहार दिए गए और उनके लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई। निदेशक एसके झा और प्रधानाचार्या डॉ. पद्मा झा ने विद्यार्थियों को बाल दिवस की शुभकामनाएं दीं।