Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Paracetamol and azithromycin run out at regional hospital; patients forced to buy them from outside.

Solan News: क्षेत्रीय अस्पताल में पैरासिटामोल और एजिथ्रोमाइसिन खत्म, मरीज बाहर से खरीदने को मजबूर

Sun, 15 Nov 2026 12:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 15 Nov 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
डेढ़ माह पहले लगाए थे टेंडर, किसी कंपनी ने नहीं किया इसमें आवेदन
विज्ञापन

मरीजों को बाजार से महंगे दामों पर करनी पड़ रही है दवा की खरीदारी

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। मौसम में बदलाव और ठंड बढ़ने के साथ ही जिले के अस्पतालों में सर्दी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। वहीं, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में मरीजों को दी जाने वाली जरूरी दवाओं का स्टॉक खत्म होने से परेशानी बढ़ गई है। अस्पताल में पैरासिटामोल और एजिथ्रोमाइसिन जैसी दवाएं उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में मरीजों को निजी मेडिकल स्टोर से दवाएं खरीदनी पड़ रही हैं।
जानकारी के अनुसार, अस्पताल में करीब तीन माह पहले ही इन दोनों दवाओं का स्टॉक खत्म हो गया था। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने अक्तूबर की शुरुआत में नई सप्लाई के लिए डिमांड भेजी थी, लेकिन अब तक दवाओं की आपूर्ति नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि अभी तक कोई कंपनी इन दवाओं की सप्लाई के लिए आगे नहीं आई है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अस्पताल में सोलन के अलावा सिरमौर और शिमला के कई क्षेत्रों से भी मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। यहां रोजाना करीब 20 से 30 मरीजों को ये दोनों दवाएं लिखी जा रही हैं। सरकारी दवा काउंटर पर दवाएं उपलब्ध न होने के कारण मरीजों को निजी मेडिकल स्टोर का रुख करना पड़ रहा है। इससे उन्हें करीब 120 रुपये तक अतिरिक्त खर्च करने पड़ रहे हैं। दवाओं की कमी का सबसे अधिक असर आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों पर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन की ओर से दवाओं की आपूर्ति के लिए बार-बार डिमांड भेजी जा रही है, लेकिन अभी तक स्टॉक उपलब्ध नहीं हो पाया है। इससे मरीजों को सरकारी अस्पताल में निशुल्क मिलने वाली दवाओं के लिए भी अपनी जेब ढीली करनी पड़ रही है।


कोट
अस्पताल प्रशासन की ओर से खत्म हुई दवाओं की डिमांड भेज दी गई है। दवाओं का स्टॉक जल्द अस्पताल तक पहुंच सके, इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। - डॉ. राकेश पंवार, चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed