Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Children need to set goals and move forward through hard work and discipline: Awasthi

बच्चों को लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत और अनुशासन से आगे बढ़ने की जरूरत : अवस्थी

Sun, 15 Nov 2026 01:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 15 Nov 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Children need to set goals and move forward through hard work and discipline: Awasthi
अर्की के मांझू में बाल दिवस पर प्रस्तुति देती माँझू विद्यालय की छात्राएं
ग्राम पंचायत पलोग के गांव मांझू में दो दिवसीय बाल मेले के समापन समारोह
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

अर्की (सोलन)। पंडित जवाहरलाल नेहरू का बच्चों के प्रति विशेष स्नेह और लगाव था। उनके इसी प्रेम और समर्पण के सम्मान में हर वर्ष उनका जन्मदिवस बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह बात अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने शनिवार को ग्राम पंचायत पलोग के गांव मांझू में आयोजित दो दिवसीय बाल मेले के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि कही।
इससे पूर्व उन्होंने पंडित जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धासुमन अर्पित किए और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया। विधायक ने कहा कि नेहरू ने हमेशा बच्चों को जीवन में स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करने और मेहनत, लगन व अनुशासन के साथ अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत पलोग में विकास कार्यों के लिए प्रदेश सरकार ने 46 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। इस राशि से पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलेगी और लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन

विधायक ने मांझू से बड़यावन संपर्क मार्ग के निर्माण के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा की। साथ ही शिमला-मांझू बस सेवा दोबारा शुरू करवाने का आश्वासन दिया, ताकि क्षेत्र के लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने महिला मंडल मांझू, मानन, कुफरी और काउली को सामान खरीदने के लिए 21-21 हजार रुपये, महिला मंडल मानन के भवन की मरम्मत के लिए 50 हजार रुपये, आयोजन समिति को 21 हजार रुपये और स्कूली बच्चों की मिठाई के लिए 2100 रुपये देने की घोषणा भी की। इस अवसर पर विधायक ने क्षेत्रवासियों की विभिन्न जनसमस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed