फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The main accused in the shooting of two youths in Nangal, Nalagarh, has been arrested.

Solan News: नालागढ़ के नंगल में दो युवकों पर गोली चलाने के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Sat, 28 Feb 2026 12:55 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
17 फरवरी को नंगल में चलाई थी गोली, दो व्यक्ति हुए थे घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। नालागढ़ के नंगल में 17 फरवरी को हुए गोलीकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने इसके मुख्य आरोपी शुभम को गिरफ्तार कर लिया है। इस हमले में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनमें से एक की टांग और दूसरे के हाथ में छर्रे लगे थे। दोनों घायलों को पहले नालागढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रेफर किया गया था। जानकारी के अनुसार 17 फरवरी को नंगल में 5-6 लोगों ने दो व्यक्तियों पर तेजधार हथियारों से हमला किया और पिस्तौल से गोली चलाई। इससे दो लोग घायल हो गए थे। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी व स्थानीय साक्ष्यों को खंगाला गया। इन्हीं तथ्यों के आधार पर पुलिस ने 22 फरवरी को धुंधली निवासी स्थानीय व्यक्ति महेंद्र उर्फ दारा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि हमले के बाद आरोपियों को भागने में मदद करने के लिए महेंद्र उर्फ दारा ने अपनी मोटरसाइकिल उपलब्ध कराई थी। इतना ही नहीं, घटना के समय मुख्य आरोपी शुभम की ओर से इस्तेमाल की गई गाड़ी को भी महेंद्र उर्फ दारा ने ठिकाने लगाने में भूमिका निभाई थी। इसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी शुभम को भी गिरफ्तार कर लिया। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि शुभम ने ही अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर इस हमले और गोली चलाने की वारदात को अंजाम दिया था। उधर, एसपी विनोद धीमान ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि इस घटना में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed