{"_id":"66d7036510a4dbf2540a367c","slug":"the-issue-of-the-road-to-gahi-village-of-jabli-echoed-in-the-assembly-solan-news-c-176-1-ssml1040-127849-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: विधानसभा में गूंजा जाबली के गाही गांव के रास्ते का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: विधानसभा में गूंजा जाबली के गाही गांव के रास्ते का मुद्दा
विज्ञापन
जाबली के गाही गांव का खस्ताहाल रास्ते से गुजरते लोग। संवाद
सार्वजनिक पैदल रास्ता बंदोबस्त में कुछ स्थानों पर दर्ज नहीं
रास्ते की मरम्मत के लिए नहीं लग पा रहा विधायक निधि से पैसा
स्थानीय विधायक सुल्तानपुरी ने विधानसभा में उठाया यह मुद्दा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले की ग्राम पंचायत जाबली के गाही गांव के लिए सार्वजनिक पैदल रास्ता बंदोबस्त में कुछ स्थानों पर दर्ज न होने का मुद्दा विधानसभा में गूंजा। कसौली विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने जाबली के लोगों की मांग पर राजस्व मंत्री से विधानसभा में इस विषय पर प्रश्न किया। मंत्री ने उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है।
गौरतलब है कि जाबली पंचायत के नेशनल हाईवे पांच से कोट-घाट रेलवे ट्रैक तक यह रास्ता दिखाया गया है। इसके अलावा जहां रास्ता खत्म हो रहा है वहां पर बंदोबस्त के दौरान राजस्व रिकार्ड में कुछ जगहों पर इसे दर्ज ही नहीं किया गया है। इसकी स्थानीय लोगों व पंचायत ने आपत्तियां दर्ज करवाई थीं। परंतु पिछले सात वर्षों से समस्या का हल नहीं हो पा रहा। इसके चलते रास्ते के सुधार के लिए पंचायत व विधायक निधि नहीं लग पा रही। वर्तमान में लोग जैसे तैसे अपने गंतव्य तक पहुंच रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने गांव की समस्या को प्रशासन व विधायक के समक्ष रखा था। स्थानीय युवाओं ने बताया कि पंचायत के गांव लशांई, बांदडी, कोट घाट व रेलवे स्काउट एवं गाइड प्रशिक्षण केंद्र जाबली के लिए न तो सड़क सुविधा है और न ही पैदल रास्ता। इसके कारण बच्चों, बुजुर्गों और बीमारी की हालत मरीजों को अस्पताल पहुंचाना मुश्किल होता है।
विज्ञापन
स्थानीय ग्रामीण नवीन अत्रि, रीता, नरेश, राकेश, सुखपाल, राकेश, जानकी दत्त आदि ने विधायक विनोद सुल्तानपुरी का इस मुद्दे को उठाने के लिए आभार जताया। उन्होंने जल्द इसका समाधान करने की मांग उठाई।