{"_id":"68fa30a6689250893803b81b","slug":"the-high-mast-light-at-vardhaman-chowk-is-out-of-order-for-two-and-a-half-years-solan-news-c-176-1-ssml1044-155592-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: वर्धमान चौक में ढाई वर्ष से हाई मास्ट लाइट खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: वर्धमान चौक में ढाई वर्ष से हाई मास्ट लाइट खराब
विज्ञापन
शाम होते ही अंधेरे में डूब जाता है व्यस्तम क्षेत्र
डेढ़ दशक पहले लगाई स्ट्रीट लाइटें भी खराब
चौक के पास शौचालय भी नहीं, लोग परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। बद्दी का व्यस्तम वर्धमान चौक लंबे समय से अनदेखी का शिकार है। चौक पर पांच सड़कें मिलती हैं। बद्दी, लेही, साई, भुड्ड बैरियर, मलकुमाजरा, वर्धमान, मानपुरा, भटोली और घरेड की ओर जाने वाले लोग चौक से आवाजाही करते हैं। यहां बीबीएनडीए की ओर से लगाई हाई मास्ट लाइट ढाई वर्ष से खराब है। करीब 15 साल पहले लगाई गई स्ट्रीट लाइटें भी अब कई स्थानों पर बंद हैं। चौक पर दोनों ओर दुकानें हैं, लेकिन शौचालय की व्यवस्था नहीं है।
इस चौक को क्षेत्र का सबसे व्यस्त स्थल माना जाता है। इसके बावजूद अंधेरे में डूबे रहने के कारण चौक लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। लोग यहां हरिपुर बाबा के गुरुद्वारे में सुबह-शाम मत्था टेकने जाते हैं। बुजुर्ग सुबह-शाम सैर के लिए निकलते हैं, लेकिन स्ट्रीट लाइटें खराब होने से उन्हें अंधेरे में ही चलना पड़ता है। अंधेरे का फायदा उठाकर स्नैचर गिरोह सक्रिय हो गया है। इससे चोरी की घटनाएं भी बढ़ गई हैं। शाम के समय ट्रैफिक पुलिस को भी चौक पर यातायात नियंत्रित करने में भारी मशक्कत करनी पड़ती है। यहां सब्जी मंडी और शराब ठेका होने से शाम के समय काफी भीड़ रहती है।
थाना पंचायत के पूर्व प्रधान अशोक कुमार, व्यापार मंडल के प्रधान हेम राज खटाना, राजू, बरिंदर ठाकुर, मुकेश, नितिन, सतविंदर चंदेल और सोहन ठाकुर ने बताया कि हाई मास्ट लाइट और राधा स्वामी सत्संग घर से वर्धमान चौक तक स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। इससे चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। इस संबंध में नगर निगम को लिखित रूप से अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
नगर निगम के अधिशासी अभियंता ने बताया कि यह मामला उनके ध्यान में नहीं था। चौक की स्थिति का निरीक्षण करवाकर जल्द ही मरम्मत कराई जाएगी। यहां पेवर ब्लॉक लगाने के लिए भी एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है। वर्धमान चौक को दावत चौक और बरोटीवाला चौक की तर्ज पर विकसित किया जाएगा।