फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The government, which is crying for money, silently increases its salaries and allowances.

Solan News: पैसों का रोना रो रही सरकार चुपचाप बढ़ा लेती है अपने वेतन-भत्ते

Wed, 04 Sep 2024 11:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Wed, 04 Sep 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
पेंशनरों की बकाया राशि को एकमुश्त अदा करने की उठाई मांग
विज्ञापन

कुनिहार में हुई विद्युत बोर्ड पेंशनरों ने की मासिक बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार(सोलन)। हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड लिमिटेड पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की कुनिहार उप इकाई की मासिक बैठक कुनिहार में हुई। बैठक इकाई अध्यक्ष ई. रत्न तनवर की अध्यक्षता में हुई।

बैठक का शुभारंभ करते हुए इकाई महासचिव रमेश नाथ कश्यप ने सदस्यों को बीते एक माह के दौरान बोर्ड द्वारा किए गए विभिन्न आदेशों से अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि सरकार ने पेंशनरों व कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को स्वीकार करते हुए बोर्ड के प्रबंध निदेशक मीणा को हटाकर आईएएस संदीप कुमार को नियुक्त किया है, जिसका इकाई स्वागत करती है।
विज्ञापन


ई. रत्न तनवर ने बताया कि सरकार पिछले कई माह से पैसे की कमी का रोना रो रही है लेकिन जब मंत्रिमंडल, सलाहकारों व अध्यक्षों के वेतन भत्ते बढ़ाने हो तो खजाने का ख्याल न रखते हुए चुपके से बढ़ा देते हैं। अभी चार दिन पहले ही कामगार कल्याण बोर्ड के चेयरमैन का वेतन 30 हजार रुपये से बढ़ाकर 1.30 लाख रुपये किया गया, जो कि करीब 423 फीसदी बढ़ोतरी बनती है। सरकार पेंशनर्स के प्रति डिवाइड एंड रूल वाली पालिसी अपना रही है। 15 अगस्त को 75 वर्ष व ऊपर के पेंशनर्स को एरियर देने के आदेश कर अपनी पालिसी लागू कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड ने ग्रेच्युटी, लीव इनकैशमेंट, कम्युटेशन, पे स्केल का एरियर और 12 फीसदी डीए का पिछले तीन वर्षों से अभी तक बकाया नहीं दिया। जिसकी इकाई भर्त्सना करती है और बोर्ड से आग्रह करती है कि पेंशनर्स का सभी प्रकार का बकाया एकमुश्त अदा किया जाए। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि बोर्ड व सरकार जीरो बिलिंग का फंडा छोड़ कर सभी को जो टैरिफ चार्जेज पर सब्सिडी दी जा रही है उसे ही चालू रखा जाए व 125 यूनिट फ्री वाली पाॅलिसी को भी समाप्त किया जाए।

बैठक में दूर दूर से आए लगभग 60 सदस्यों ने भाग लिया और नए ज्वाइन किए सदस्यों ने भी अपना पंजीकरण करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed