फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The government should immediately pay medical bills and pending liabilities.

Solan News: मेडिकल बिलों और लंबित देनदारियों का जल्द भुगतान करे सरकार

Tue, 05 May 2026 01:21 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
सोलन में पुलिस पेंशनरों ने बैठक कर उठाई मांग, आंदोलन की दी चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

कुनिहार(सोलन)। पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन जिला सोलन ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की घोषणाओं को लेकर कड़ा रोष व्यक्त किया है। सोमवार को आयोजित वर्चुअल बैठक में पेंशनरों ने आरोप लगाया कि बार-बार किए गए वादों के बावजूद अब तक उन्हें राहत नहीं मिली है। पेंशनरों ने कहा कि मुख्यमंत्री कई बार सार्वजनिक मंचों से यह घोषणा कर चुके हैं कि पेंशनरों की लंबित देनदारियां और मेडिकल बिल एक माह के भीतर अदा कर दिए जाएंगे, लेकिन हकीकत में ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने इसे पेंशनरों के साथ अन्याय बताया। पेंशनरों का कहना है कि उन्होंने अपने सेवाकाल में दिन-रात प्रदेश की कानून व्यवस्था बनाए रखने और जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा में अहम योगदान दिया। लेकिन सेवानिवृत्ति के बाद उनकी मांगों को अनदेखा किया जा रहा है। इससे पेंशनरों में गहरी नाराजगी है। एसोसिएशन ने स्पष्ट किया कि यदि जल्द ही लंबित भुगतान नहीं किया गया, तो पेंशनर सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के इतिहास में पहली बार ऐसी स्थिति बन रही है। जब पुलिस पेंशनरों को अपने हक के लिए आंदोलन करना पड़ सकता है। संयोजक धनीराम तनवर ने सरकार से मांग की कि पूर्व में की गई घोषणाओं को शीघ्र लागू किया जाए। ताकि पेंशनरों को राहत मिल सके। बैठक में संयोजक एवं वरिष्ठ मुख्य सलाहकार धनीराम तनवर के नेतृत्व में श्यामलाल ठाकुर, नेकीराम, श्यामलाल भाटिया, दीप राम ठाकुर, नागेंद्र ठाकुर, रतिराम शर्मा, निर्मल ठाकुर, जसवीर सिंह, सतपाल शर्मा, लेखराम, संत राम चंदेल, पतराम, चमन लाल, पुष्पा सूद, इंदर सिंह, जियालाल, जीतराम, वेद ठाकुर, जीत सिंह और प्रेम कंवर सहित कई पेंशनर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed