{"_id":"68e00de04be539d8090fa522","slug":"the-government-should-immediately-pay-dearness-allowance-and-medical-bills-solan-news-c-176-1-ssml1040-154186-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: महंगाई भत्ते व चिकित्सा बिलों का जल्द भुगतान करे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: महंगाई भत्ते व चिकित्सा बिलों का जल्द भुगतान करे सरकार
विज्ञापन
जिला पेंशनर संघ सोलन की बैठक में उठी मांग
17 अक्तूबर को सभी पेंशनर मांगों को लेकर उपायुक्त को देंगे ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला पेंशनर संघ सोलन की बैठक अध्यक्ष सुंदर सिंह अध्यक्षता में पुराने उपायुक्त कार्यालय में अपना घर में बैठक हुई। बैठक में पेंशनरों ने सरकार से लंबित भुगतान को जल्द देने की मांग उठाई। पेंशनरों ने कहा कि लंबे समय से महंगाई भत्ते की किस्त,एरियर व चिकित्सा बिलों का भुगतान नहीं हो रहा है, जिसके चलते सभी पेंशनरों को वित्तीय संकट का सामना करना पड़ रहा है। इस सभा में सभी विभागों के पेंशनरों ने भाग लिया। विशेष तौर पर परिवहन विभाग के पेंशनर्स ने बताया कि उनकी पेंशन समय पर नहीं मिल रही। अभी भी दो महीनों की पेंशन लंबित है। बैठक में राज्य स्तरीय पेंशनर्स पदाधिकारियों ने बताया कि उन्होंने हिमाचल सरकार एवं मुख्यमंत्री के साथ पत्र एवं स्वयं वार्तालाप करके पेंशनरों के वित्तीय भुगतान के लिए प्रार्थना की, लेकिन उस पर कोई भी कार्रवाई अभी तक नहीं की गई है। राज्य इकाई की ओर से सभी जिलों की पेंशनर इकाइयों को सरकार के इस रवैये को देखते हुए यह निश्चित किया गया है कि 17 अक्तूबर को पेंशनरों की मांग चार्ट को उपायुक्त के माध्यम से सरकार को दिया जाएगा। सभी विभागों के पेंशनर सुबह 11:00 बजे लोनिवि विश्राम गृह सोलन में एकत्रित होंगे जिसके बाद उपायुक्त को ज्ञापन देंगे। बैठक में हीरानंद कश्यप, जयदेव शर्मा, प्रो. आरके पठानिया, जग्गननाथ निराला, सुंदर सिंह ठाकुर, डॉ. केएन ओझा, ललित गुल्टा, रमेश पराशर, डीडी सूद, एके लांबा मौजूद रहे।