फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The free treatment in dhrampur is not easy

सीएचसी धर्मपुर में सस्ता इलाज पाना अासान नहीं

Wed, 12 Oct 2016 09:56 PM IST
ब्यूरो, सोलन
ब्यूरो, सोलन Updated Wed, 12 Oct 2016 09:56 PM IST
विज्ञापन
The free treatment in dhrampur is not easy
रोजाना 250 के करीब ओपीडी वाले सीएचसी धर्मपुर में चिकित्सकों के पद बढ़ाने की मांग उठने लगी है। - फोटो : demo pic

रोजाना 250 के करीब ओपीडी वाले सीएचसी धर्मपुर में चिकित्सकों के पद बढ़ाने की मांग उठने लगी है। ग्रामीणों का कहना है कि एनएच पर स्थापित सीएचसी में भारी भीड़ रहती है। दो चिकित्सकों की सेवाएं अपर्याप्त साबित होने लगी है। एक अगर अवकाश पर हो तो एक पर ही सीएचसी की सारी जिम्मेवारी रहती है। ऐसे में सस्ते सरकारी इलाज के लिए आने वाले लोगों को भारी परेशानी होती है। यही नहीं आपात समय में अधिकांश मामले रेफर होते हैं। ऐसे में लोगों ने स्टाफ बढ़ाने की मांग की है।

विज्ञापन


लोगों में दिनेश, रमेश, कृपा राम, मनोज कुमार, बलवीर सिंह, दीपक और पवन कुमार ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मपुर अस्पताल में एक चिकित्सक और एक खंड चिकित्सा अधिकारी बैठता है। आसपास के क्षेत्र की करीबन 20 हजार की आबादी इलाज के लिए इसी सीएचसी पर निर्भर है। लेकिन स्टाफ की कमी से लोगों को भारी परेशानी होती है।
विज्ञापन


जिला हेडक्वार्टर से करीब 15 किमी दूर एनएच पर स्थित धर्मपुर अतिसंवेदनशील है। आए दिन सड़क हादसों में घायल रोगियों को 108 वाहन में प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी धर्मपुर लेकर आता है। बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं न होने से छोटे से छोटे इलाज के लिए लोगों को सोलन, शिमला या चंडीगढ़ रेफर किया जाता है। हालांकि स्थानीय नेता सीएचसी धर्मपुर के 30 बिस्तर वाला अस्पताल बनाने के प्रयास में हैं। लेकिन अभी तक कोई योजना सिरे चढ़ती नहीं दिख रही। कांग्रेस नेता एवं हिमाचल प्रदेश खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश चौहान ने कहा कि इस संबंध में सीएम से बात की है। कसौली दौरा फाइनल होते ही यह घोषणा करवाने की कोशिश की जाएगी। सीएमओ डा. आरके धरोच ने कहा कि जैसे सरकार के निर्देश होंगे, वैसा ही होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed