फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The fog persists even after the rain, causing an increase in respiratory illnesses.

Solan News: बारिश के बाद भी नहीं छंट रही धुंध, श्वास रोगी बढ़े

Thu, 05 Feb 2026 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
रोजाना आ रहे आठ मरीज
विज्ञापन

सांस की शिकायत लेकर आने वाले लोगों को किया जा रहा भर्ती
चिकित्सकों बोले-सुबह-शाम धुंध के कारण ज्यादा परेशानी
पल्मोनरी चिकित्सक न होने से आईजीएमसी रेफर किया जा रहे गंभीर मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। प्रदेश में बारिश के बावजूद धुंध और कोहरे से राहत नहीं मिल पा रही है। सुबह और शाम कई क्षेत्रों में धुंध छाई रहने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। वहीं, बारिश के बाद धूप निकलने पर उड़ रही धूल-मिट्टी से श्वास रोगियों की समस्याएं फिर बढ़ने लगी हैं।
क्षेत्रीय अस्पताल में श्वास रोग से पीड़ित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। रोजाना पांच से आठ मरीज सांस की समस्या को लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। इनमें दमा से पीड़ित मरीज भी शामिल हैं। उन्हें मौसम में हो रहे लगातार बदलाव के कारण अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। आपात स्थिति में भी सांस की शिकायत लेकर मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं, जिन्हें मेडिसिन ओपीडी में भर्ती किया जा रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अस्पताल में पल्मोनरी चिकित्सक के अभाव में मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गंभीर श्वास रोगियों को आईजीएमसी शिमला रेफर किया जा रहा है। अन्य मरीजों को क्षेत्रीय अस्पताल की मेडिसिन ओपीडी में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। चिकित्सकों का मानना है कि सुबह-शाम पड़ रही धुंध और कोहरे के कारण श्वास संबंधी समस्याएं बढ़ी हैं। क्षेत्रीय अस्पताल के अलावा जिले के अन्य अस्पतालों में भी इस समस्या को लेकर मरीज पहुंच रहे हैं, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह-शाम सैर से करें परहेज
स्वास्थ्य विभाग ने रोगियों के मामलों को देखते हुए लोगों को सुबह-शाम सैर पर जाने से फिलहाल परहेज करने की सलाह दी है। चिकित्सकों का कहना है कि इस समय कोहरा और धुंध रहने से सांस लेने में परेशानी हो सकती है। लोगों से आग्रह किया गया है कि कुछ दिनों तक सैर न करें और धूल-मिट्टी वाली जगहों पर जाने से बचें।
18 घंटे चल रहा पीएसए ऑक्सीजन प्लांट
क्षेत्रीय अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ने के चलते पीएसए ऑक्सीजन प्लांट को प्रतिदिन 18 घंटे तक संचालित किया जा रहा है। इसके बाद ऑक्सीजन सिलिंडरों से मरीजों को सुविधा दी जा रही है। ऑक्सीजन प्लांट के लंबे समय तक संचालन से सिलिंडरों की खपत में काफी कमी आई है।

इन बातों का रखें ध्यान
उबला हुआ पानी पीएं
धुआं और धूल वाली जगहों पर जाने से बचें
घर में धूप और अगरबत्ती कुछ दिनों तक न जलाएं
मौसम में हो रहे लगातार बदलाव के कारण इस प्रकार की समस्याएं सामने आ रही हैं। सुबह-शाम हल्की धुंध और कोहरा पड़ने से श्वास रोगियों को अधिक दिक्कतें होती हैं। मरीज सांस की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं और उन्हें उपचार दिया जा रहा है।
-डॉ. तरुण शास्त्री, मेडिसिन विशेषज्ञ, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed