फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The first phase of Panchayat Raj elections began in Solan. Queues formed from 7:00 am.

सोलन में पंचायतीराज चुनाव के पहले चरण का आगाज, सुबह 7:00 बजे से लगीं कतारें

Wed, 27 May 2026 01:37 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
The first phase of Panchayat Raj elections began in Solan.

Queues formed from 7:00 am.
बढलग पंचायत  से निर्मला देवी 65 वर्षीय और सुलोचना देवी 58 वर्षीय मतदान के बाद चुनाव चिंह दिखाते
पिंक बूथ बने आकर्षण का केंद्र, महिला कर्मचारियों ने संभाली सारी जिम्मेदारी
विज्ञापन

युवाओं के साथ 92 वर्ष के बुजुर्गों में दिखा मतदान के प्रति भारी उत्साह
मतदान के लिए तेज धूप में छाता लेकर लाइनों में खड़े रहे मतदाता
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। विकास खंड सोलन के तहत पंचायतीराज चुनाव के प्रथम चरण का मतदान उत्साह और शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हो गया। लोकतंत्र के इस जमीनी उत्सव को लेकर ग्रामीण इलाकों में सुबह से ही जबरदस्त सुगबुगाहट देखने को मिली।
डांगरी पंचायत के प्राथमिक स्कूल डांगरी बूथ पर ठीक सुबह 7:00 बजे मतदान प्रक्रिया शुरू होते ही मतदाताओं की कतारें लग गईं। मतदान के शुरुआती घंटों में ग्रामीण क्षेत्रों के नौकरीपेशा लोगों और कामकाजी वर्ग में खासा उत्साह देखा गया। दैनिक दिनचर्या और दफ्तर की जिम्मेदारियों को संभालने से पहले लोग अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करने पोलिंग बूथ पहुंचे। सुबह ठीक 8:00 बजे एक बेहद खूबसूरत नजारा देखने को मिला, जब कई अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए साथ लेकर आए और स्कूल से पहले मतदान केंद्र पर जाकर अपना वोट डाला। ग्रामीणों की सोच स्पष्ट थी पहले मतदान, फिर बाकी के सारे काम। सुबह की इस मुस्तैदी के बाद, दोपहर की तेज धूप में भी मतदाताओं के कदम थमे नहीं और लोग लगातार वोट डालने पहुंचते रहे।
विज्ञापन

11:02 मिनट पंचायत का दूसरा बूथ
डांगरी पंचायत के साथ-साथ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कोठी देवरा में भी चुनाव को लेकर भारी गहमागहमी रही। 11:02 बजे तेज धूप में मतदाता कतारों में खड़े है। कुछ लोगों ने धूप से बचने के लिए छाता लिया हुआ है। यहां भी मतदान के लिए मतदाताओं की भारी भीड़ उमड़ी। इस बार के चुनाव की सबसे खास बात यह रही कि इसमें उम्र का कोई बंधन नजर नहीं आया। पोलिंग बूथों पर जहां 19 वर्ष के युवा पहली बार वोट डालने के रोमांच से भरे दिखे, वहीं 92 वर्ष की आयु तक के बुजुर्गों ने भी अपनों के सहारे बूथ पर पहुंचकर नई पीढ़ी को मतदान का महत्व समझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला सशक्तीकरण की मिसाल पिंक बूथ की सराहना
सोलन विकास खंड के तहत इस बार निर्वाचन विभाग द्वारा एक अनूठी पहल की गई। क्षेत्र में दो विशेष पिंक बूथ बनाए गए थे, जिनकी कमान पूरी तरह से महिला अधिकारियों और कर्मचारियों के हाथों में थी। सुरक्षा से लेकर मतदान कराने तक का पूरा जिम्मा महिलाओं ने बखूबी संभाला। स्थानीय जनता ने प्रशासन के इस कदम की जमकर सराहना की।

11:20 बजे खंड विकास अधिकारी ने लिया जायजा
11:20 बजे चुनाव की संवेदनशीलता और व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए खंड विकास अधिकारी मंजुला कंवर ने स्वयं इन पिंक बूथों सहित अन्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और शांतिपूर्ण ढंग से चल रही प्रक्रिया पर संतोष व्यक्त किया। पहले चरण का यह चुनाव ग्रामीण विकास के प्रति लोगों की जागरूकता और उत्साह की गवाही दे रहा है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed