फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The department will soon put gravel on the dug road in Chuhuwal.

Solan News: चुहूवाल में खोदी सड़क पर विभाग जल्द डालेगा बजरी

Wed, 04 Sep 2024 11:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Wed, 04 Sep 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
The department will soon put gravel on the dug road in Chuhuwal.
चूहुवाल में जल  शक्ति विभाग की ओर से खोदी सड़क को पक्का करने के लिए डाली  बजरी। संवाद
--इंपैक्ट
विज्ञापन


जलशक्ति विभाग ने पेयजल लाइन डालने के लिए खोदी थी सड़क
नाली खोदने से दोपहिया वाहन चालकों को आ रही थी परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। चुहूवाल में जलशक्ति विभाग की नई पेयजल योजना की राइजिंग लाइन बिछाने के लिए जो खुदाई की गई थी, उस सड़क को पक्का करने का कार्य शुरू हो गया है। विभाग के ठेकेदार ने यहां पर मिट्टी डालने के बाद बजरी डालनी शुरू कर दी है। अमर उजाला में समाचार प्रकाशित होने के बाद विभाग हरकत में आया और खोदी गई सड़क को पक्का करने का कार्य शुरू कर दिया है।
जलशक्ति विभाग ने कुछ दिन पहले पाइप लाइन दबाने के लिए चुहूवाल में सड़क को खोदा था। बाद में उसके ऊपर मिट्टी डाल दी थी। बारिश से मिट्टी पूरी तरह से बह गई है और सड़क के बीचों बीच गहरे गड्ढे बन गए। इससे छोटे वाहनों को ही नहीं, पैदल चलने वालों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सामने से बड़ा वाहन आ जाता था तो दोपहिया वाहन चालकों को साइड देने में मुश्किल हो रही थी। बरसात के कारण सड़क पर गड्ढे पड़े हैं जिसके कारण अंधेरे में पैदल चलने वाले कई लोग गिर भी गए थे।
विज्ञापन

रड़ियाली पंचायत की पूर्व प्रधान इंदु ठाकुर वैद्य ने बताया कि उनके कार्यकाल में काफी संघर्ष के बाद इस सड़क पर टाइल लगाने का कार्य किया गया था। जिसे विभाग ने खोद दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जलशक्ति विभाग के सहायक अभियंता अभिषेक मोहन कपिल ने बताया कि ठेकेदार ने सड़क को ठीक करने का काम शुरू कर दिया है। सड़क को सीमेंट व बजरी के साथ पक्का किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed