फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The department kept trying to raise awareness among parents, yet 2,500 adolescent girls have aged out of the target group.

Solan News: अभिभावकों को जागरूक करता रह गया विभाग, 2500 किशोरियां ऐज ग्रुप से बाहर

Sun, 11 Oct 2026 01:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 11 Oct 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
एचपीवी वैक्सीन अभियान अब तक 1500 किशोरियों को लगाई है वैक्सीन, दिसंबर में होगा समापन
विज्ञापन

विभाग ने पहले 7503 किशोरियों को वैक्सीन लगाने का रखा था लक्ष्य

संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन में एचपीवी वैक्सीन अभियान धीमा, 2500 किशोरियां आयु सीमा से बाहर
सोलन। जिले में ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) वैक्सीन अभियान की धीमी रफ्तार के बीच करीब 2500 किशोरियां निर्धारित आयु सीमा से बाहर हो गई हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, यह वैक्सीन केवल निर्धारित आयु वर्ग की किशोरियों को ही लगाई जा सकती है। अभियान के लक्ष्य में भी संशोधन किया गया है। पहले 7503 किशोरियों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य था, जिसे घटाकर अब 5009 कर दिया गया है।

विभाग ने अभियान को दिसंबर तक जारी रखने का निर्णय लिया है। पिछले करीब तीन माह से अभियान लगभग 950 किशोरियों के आंकड़े पर अटका हुआ था। हालांकि, हाल में किए गए बदलावों के बाद एक माह में करीब 550 किशोरियों को वैक्सीन लगाई गई है। इसके अलावा कई किशोरियों ने निजी अस्पतालों में भी टीकाकरण करवाया है। इनमें बद्दी की 289 किशोरियां शामिल हैं। अन्य स्वास्थ्य खंडों से भी निजी अस्पतालों में टीका लगवाने वाली किशोरियों की सूची मंगवाई जा रही है।
विज्ञापन


निर्धारित आयु सीमा में ही लगेगी वैक्सीन
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अभियान के तहत निर्धारित आयु वर्ग की किशोरियों को ही वैक्सीन लगाई जा रही है। विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे पात्र किशोरियों का जल्द टीकाकरण करवाएं और जागरूकता अभियान का लाभ उठाएं। वहीं विभाग ने अभिभावकों से कहा है कि वैक्सीन लगवाने से पहले किशोरी को किसी भी प्रकार की एलर्जी होने पर डॉक्टर को इसकी जानकारी दें। टीकाकरण को लेकर चिकित्सक की सलाह का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक ने बताया कि विभाग का लक्ष्य अब 5009 किशोरियों को वैक्सीन लगाना है। इसके लिए जागरूकता अभियान तेज करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि पात्र किशोरियों का जल्द टीकाकरण सुनिश्चित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed