फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The CM ordered the re-establishment of Kandaghat as a Panchayat.

Solan News: सीएम ने कंडाघाट को फिर पंचायत बनाने के दिए आदेश

Wed, 11 Mar 2026 11:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
कर्नल धनीराम शांडिल के नेतृत्व में सुक्खू से मिला प्रतिनिधिमंडल
विज्ञापन

अधिकारियों से कहा, जल्द अधिसूचना करें जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन/कंडाघाट। कंडाघाट से लगभग 100 लोगों का प्रतिनिधिमंडल कर्नल धनीराम शांडिल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के समक्ष नगर पंचायत कंडाघाट को दोबारा ग्राम पंचायत में तब्दील करने की मांग उठाई।
इस दौरान प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को बताया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में नगर पंचायत कंडाघाट का गठन जबरदस्ती किया गया था। उन्होंने कहा कि इस संबंध में लोग कई बार सरकार के समक्ष अपनी आपत्ति जता चुके हैं और अब इसे फिर से ग्राम पंचायत का दर्जा देने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल की मांग पर मुख्यमंत्री ने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि नगर पंचायत कंडाघाट को ग्राम पंचायत में बदलने के लिए जल्द अधिसूचना जारी की जाए। गौरतलब है कि पिछली भाजपा सरकार के कार्यकाल में कंडाघाट को नगर पंचायत का दर्जा दिया गया था। इसके बाद से ही लोग इसका विरोध कर रहे हैं। बीते माह मुख्यमंत्री के कंडाघाट दौरे के दौरान भी लोगों ने यह मांग उनके समक्ष रखी थी। उस समय मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया था कि इस मामले में जल्द कार्रवाई की जाएगी। अब मुख्यमंत्री ने इसकी अधिसूचना जारी करने के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश ठाकुर, सरदार रणजीत सिंह, गुरविंदर सिंह काला, गोपाल सिंह, राजेश गुप्ता, लता मेहता, उमेश शर्मा, जगदीश ठाकुर, अश्विनी शर्मा, जोगिंदर सिंह, अमित ठाकुर, जयप्रकाश, सचिन कश्यप, अनिल शर्मा, राजेश भारद्वाज, सुरेश शर्मा, गोपाल शर्मा और देवेंद्र मेहता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed