फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The chariot of Bharat Sankalp Yatra reached Nalagarh

Solan News: भारत संकल्प यात्रा का रथ नालागढ़ पहुंचा

Thu, 30 Nov 2023 11:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Thu, 30 Nov 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
The chariot of Bharat Sankalp Yatra reached Nalagarh
नालागढ़ के नंगल में भाजपा की ओर से आयोजित संयुक्त मोरचा बैठक में मौजूद कार्यकर्ता। संवाद
हर रोज दो पंचायतों को किया जाएगा जागरूक
विज्ञापन

नंगल में भाजपा संयुक्त मोर्चा की हुई बैठक आयोजित
सरकार की ओर चलाई गई योजनाओं की दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। भाजपा नालागढ़ की संयुक्त मोर्चा की बैठक ग्राम नंगल में हुई। शिमला संसदीय क्षेत्र के संगठन मंत्री अक्षय भरमौरी रहे। उनके साथ पूर्व विधायक लखविंद्र सिंह राणा व जिला के पूर्णकालिक विस्तारक रूपेंद्र ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित हुए।
विकसित भारत संकल्प यात्रा का रथ भी वीरवार को नालागढ़ पहुंचा। नालागढ़ भाजपा मंडल और पूर्व विधायक लखविंदर राणा और सभी कार्यकारिणियों के सदस्यों ने पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया। एक रथ प्रतिदिन दो पंचायत को कवर करेगा और केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं को लेकर लोगों को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व विधायक ने कहा कि कांग्रेस ने चुनावी घोषणा पत्र में हर वर्ग को ठगने का काम किया है। कांग्रेस की गारंटियों की तरह उनके चुनावी घोषणा पत्र के दावे भी खोखले ही निकले। हिमाचल के लोग कांग्रेस को वोट देकर ठगा सा महसूस कर रहे हैं और अब नालागढ़ और प्रदेश की जनता मोदी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने को तैयार हैं। अक्षय भरमौरी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। केंद्र सरकार के विभिन्न योजनाएं लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। इस बैठक में सभी मंडल, जिला, प्रदेश के पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्य एवं मोर्चों व प्रकोष्ठों के सभी नवनियुक्त मंडल पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्य, खंड प्रमुख, ग्राम केंद्र प्रमुखों ने बैठक में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed