फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The central government will provide assistance to the affected people according to the loss.

Solan News: नुकसान के अनुसार ही केंद्र सरकार देगी प्रभावितों को सहायता

Fri, 29 Sep 2023 11:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Fri, 29 Sep 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
The central government will provide assistance to the affected people according to the loss.
बद्दी शहर के लक्कड़ डिपू पुल का निरिक्षण करती केंद्रीय अंतर मंत्रालय दल की टीम। संवाद
जुलाई के बाद हुए नुकसान की रिपोर्ट जल्द सौंपेंगे केंद्र को
विज्ञापन

केंद्रीय अंतर मंत्रालय दल की टीम ने लिया बीबीएन में नुकसान का जायजा
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। बीबीएन क्षेत्र में भारी बारिश के कारण हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को केंद्रीय अंतर मंत्रालय दल की टीम बद्दी पहुंची। इस दौरान टीम ने बीबीएन के पहाड़ी क्षेत्रों व पुलों का दौरा कर नुकसान का जायजा लिया।
टीम में निदेशक सीडब्ल्यूसी पीयूष रंजन, निदेशक सीईए आरके मीणा, एसई सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय उच्च मार्ग मंत्रालय वरुण अग्रवाल शामिल रहे। टीम ने जिले की दून व नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के मुख्यता औद्योगिक क्षेत्र बद्दी व बरोटीवाला को जोड़ने वाले लक्कड़ पुल,पहाड़ी गांव साई, सील, सुनानी, खाली, रामशहर के गांव बाहली, मंजेड, नालागढ़ शिमला मार्ग, कुमारहट्टी और दभोटा आदि आपदा प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया।
विज्ञापन

एडीसी सोलन अजय यादव ने केंद्रीय दल को जिले में हुए नुकसान की जानकारी दी। साथ ही लोक निर्माण, जल शक्ति व बिजली आदि विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों को हुए नुकसान की जानकारी सेंट्रल टीम को दी। एडीसी ने बताया कि जिले में आपदा से करीब 650 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडब्ल्यूसी के निदेशक पीयूष रंजन ने बताया की केंद्रीय टीम दूसरी बार आई है। पहली बार जुलाई में आई थी। अभी दो टीम आई हैं। एक टीम अभी धर्मशाला जिले में आपदा प्रभावित क्षेत्र का जायजा ले रही है और उनकी टीम वीरवार से सिरमौर जिले का निरीक्षण करके आई है और शुक्रवार को जिला सोलन का निरीक्षण किया जा रहा है। जुलाई के बाद दूसरे स्पैल में जो नुकसान हुआ हैं उसका आंकलन करने के लिए यह दो टीमें आई हैं और बारिश से हुए नुकसान का आंकलन करने के इसकी रिपोर्ट केंद्र सरकार को सौंपेंगी। जहां जितना नुकसान हुआ है केंद्र सरकार उतनी ही सहायता देगी। ग्रामीणों के पुनर्वास के लिए राज्य सरकार और जिला प्रशासन लोगों को राहत देंगे। इस मौके पर एसडीएम दिव्यांश सिगंल, डीएसपी प्रियंक गुप्ता समेत सभी विभागों के अधिकारी शामिल रहे।

बद्दी शहर के लक्कड़ डिपू पुल का निरिक्षण करती केंद्रीय अंतर मंत्रालय दल की टीम। संवाद

बद्दी शहर के लक्कड़ डिपू पुल का निरिक्षण करती केंद्रीय अंतर मंत्रालय दल की टीम। संवाद

बद्दी शहर के लक्कड़ डिपू पुल का निरिक्षण करती केंद्रीय अंतर मंत्रालय दल की टीम। संवाद

बद्दी शहर के लक्कड़ डिपू पुल का निरिक्षण करती केंद्रीय अंतर मंत्रालय दल की टीम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed