फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The badmiton court become a furnished soon

बैडमिंटन खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक बैडमिंटन कोर्ट

Tue, 11 Apr 2017 11:20 PM IST
सोलन, ब्यूरो
सोलन, ब्यूरो Updated Tue, 11 Apr 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन

बिना कोच और खस्ताहाल बैडमिंटन कोर्ट में खून पसीना बहाकर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने वाले खिलाड़ियों के जज्बों को आखिरकार नई उड़ान मिलने की आस जगी है। कोच न सही लेकिन सोलन शहर में आधुनिक बैडमिंटन कोर्ट की सुविधा खिलाड़ियों को जल्द मिल जाएगी। आधुनिक वुडन कोर्ट के अलावा इंडोर के अनुकूल माहौल में खिलाड़ियों को बैडमिंटन तराशा जा सके।

विज्ञापन

 
सोलन के एक मात्र बैडमिंटन कोर्ट का जीर्णोद्धार बीस सालों के बाद पूरा हो रहा है। इंडोर बैडमिंटन हाल को दस लाख की लागत से चकाचक किया जाएगा। लेकिन दस सालों से कोच का इंतजार कर रही प्रतिभा को अभी लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। कोर्ट फ्लोर लकड़ी से बन रहा है। जगह जगह दीवारों से उखड़ चुकी पेंट की पापड़ी को ठीक कर रंगा जा रहा है। बैडमिंटन हाल के टूटे शीशे भी बदलेंगे। टॉयलेट को ठीक किया जाएगा। कोर्ट में बिजली की फिटिंग भी नए सिरे से होगी। डीसी डॉ. राकेश कंवर ने बताया कि इस कोर्ट को करीब 10 लाख से तैयार किए जाने की योजना है।
विज्ञापन


यह थी हालत, कई हुए चोटिल
बैडमिंटन कोर्ट का सरफेस बुरी तरह टूट चुका था। कीलें निकली हुई थीं जिससे अक्सर खिलाड़ी चोटिल हो जाते थे। यहां यंग प्लेयर के अलावा वैटरर्न वर्ग के खिलाड़ी भी प्रेक्टिस करते हैं। लेकिन हॉल की जर्जर हालत खिलाड़ियों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई थी। बैडमिंटन प्लेयर और बैडमिंटन एसोसिएशन के संयुक्त सचिव युक्ति शर्मा के मुताबिक खस्ताहालत बैडमिंटन कोर्ट के सरफेस में गिरकर उन्हें पंद्रह दिन चोट की दर्द सहनी पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय खिलाड़ियों के हौसले को सलाम
सोलन के इसी कोर्ट से प्रशिक्षण प्राप्त कर कई राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी प्रदेश का नाम रोशन कर चुके है। इसमें मोहित दत्ता भी हैं। वह 8 बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता खेल चुके हैं। वहीं सोलन के ही योगेश चौहान 12 बार राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अपना जौहर दिखा चुके हैं। इसी कड़ी में सौरभ, ईशान, गार्गी, मेघा, नैंसी, शेखर और अनुज राष्ट्रीय स्तर के खेलों में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। सभी का कहना है कि सोलन में बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण कार्य शुरू होने अच्छी पहल है। लेकिन वर्तमान में केवल सिंगल कोर्ट से खिलाड़ियों को ट्रेनिंग दे पाना बेहद मुश्किल है। स्टेट और राष्ट्रीय स्तर के खेलों के लिए दो से तीन कोर्ट होना बेहद जरूरी है।

साल में होती हैं दो बड़ी स्पर्धाएं
बैडमिंटन संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि सोलन में साल में दो बड़ी ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। इसमें पहला मुकाबला शूलिनी मेले के दौरान जून माह में होता है। दूसरी स्पर्धा अगस्त  में होती है। यह दोनों ही प्रतियोगिताएं ठोडो ग्राउंड के बैडमिंटन हाल में होती हैं। प्रतियोगिता में जिला भर से लगभग 400 से भी ज्यादा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं।


दस सालों से नहीं कोई कोच : अध्यक्ष  
जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष डॉ. कैलाश पराशर ने बताया कि सरकार की ओर से सोलन के लिए दस सालों से कोई कोच नहीं मिल पाया है। इससे खिलाड़ियों को सही प्रशिक्षण मिलने में दिक्कत होती है। यही नहीं इसके अलावा साल में करवाई जाने वाली सभी प्रतियोगिताओं और कोर्ट के रखरखाव का खर्चा भी संघ के सदस्यों तथा खिलाड़ियों द्वारा अपने दम उठाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed