{"_id":"6952d5660e3fd3150c07f708","slug":"the-audience-danced-to-the-song-naati-ra-chaska-solan-news-c-176-1-ssml1044-160260-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: नाटी रा चसका गीत पर झूम उठे दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: नाटी रा चसका गीत पर झूम उठे दर्शक
विज्ञापन
बद्दी इंटरनेशनल स्कूल के छोटे बच्चे रैंप वार्क करते हुए- संवाद।
बद्दी इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिक उत्सव में नन्हें कलाकारों ने बिखेरी चमक, मेधावियों का सम्मान
बीबीएनडीए की सीईओ सोनाक्षी तोमर ने बच्चों को बांटे पुरस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। बद्दी इंटरनेशनल स्कूल में सोमवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बीबीएनडीए की सीईओ सोनाक्षी तोमर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। समारोह का आगाज मां सरस्वती की वंदना से हुआ, जिसके बाद स्कूली बच्चों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।सांस्कृतिक कार्यक्रमों की कड़ी में एलकेजी की नन्हीं छात्रा शिवंधु बैंसल और हर्षिका ने रैंप वॉक और मॉडलिंग से सबका ध्यान खींचा। विशेष रूप से शिवंधु ने नाटी रा चसका पहाड़ी गीत पर दी गई प्रस्तुति ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं, सातवीं कक्षा के छात्र ने दमा दम मस्त कलंदर सूफी गीत गाकर माहौल को भक्तिमय कर दिया। हरलीन ने कविता पाठ के जरिये अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समारोह का मुख्य आकर्षण स्कूल परिसर में लगे खान-पान के स्टॉल रहे। इन स्टॉल्स की खास बात यह थी कि इन्हें छात्रों ने स्वयं तैयार किया और संचालित किया, जिससे उन्हें प्रबंधन और उद्यमिता के गुर सीखने को मिले। स्कूल की प्रधानाचार्य मैरीन पाल ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ते हुए स्कूल की शैक्षणिक और खेल उपलब्धियों को साझा किया। उन्होंने गर्व के साथ बताया कि स्कूल के चार विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर की योग प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए नागपुर गए हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल पढ़ाई के साथ-साथ सर्वांगीण विकास पर जोर देता है। मुख्यातिथि सोनाक्षी तोमर ने मेधावियों को पुरस्कृत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर भारी संख्या में अभिभावक और शिक्षक मौजूद रहे।